नई दिल्ली: चोरी या गुम हुए फोन को खोजना अब और भी ज्यादा आसान हो गया है। गूगल ने अपने ‘फाइंड माई डिवाइस’ एप में नया फीचर जोड़ा है। जिसकी मदद से यूजर्स के लिए उनका खोया हुआ फोन अब आसानी से मिल सकता है।
एड किया नया फीचर
गूगल ने एप में इंडोर मैप्स फीचर जोड़ा है। इस एप की मदद से स्मार्टफोन की लोकेशन पता चलेगा। हालांकि, ये फीचर्स कितना कामगार है इसके बारे में अभी तक कुछ कहा नहीं गया है। लेकिन, रिपोर्ट का दावा है कि, फाइंड माय डिवाइस हवाईअड्डों, मॉल्स या अन्य बड़ी इमारतों में एंड्राइड डिवाइस ढूंढने में मदद करता है और इसे तब तक लॉक रखता है जब तक यूजर्स खुद इसे नहीं ढूंढ लेते।
दिखाई देगा मैप
नए फीसर्च के मुताबिक, ऐप यूजर्स को उनके डिवाइस की हालिया या आखिरी लोकेशन के आधार पर मैप शो करेगा। जिसकी खासियत होगी कि, भले ही डिवाइस लॉक या साइलेंट मोड में ही क्यों न हो, आप उसे फुल वॉल्यूम में करके अलर्ट ले सकेंगे।
फोन गुम होने पर करना होगा ये
- सबसे पहले तो आपको अपने फोन में ‘फाइंड माय डिवाइस’ ऐप इंस्टॉल करके लोकेशन हमेशा ऑन रखना होगा।
- गुम होने पर इंटरनेट ब्राउजर पर जाकर android.com/find पर जाएं और गूगल अकाउंट से साइन-इन करें। यहां पर आपके डिवाइस दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद खोए हुए डिवाइस पर एक अलर्ट मैसेज भेजा जाएगा। जिससे आपको डिवाइस कि हालिया या आखिरी लोकेशन का एक मैप दिखाई देगा।
ऐप के फायदे
- इस ऐप की मदद से यूजर खोए हुए फोन को लॉक कर सकते हैं।
- खोए हुए फोन में मौजूद सारे डेटा को डिलीट कर सकते हैं।
- लॉक स्क्रीन पर कोई नंबर या मैसेज कर सकते हैं।
- फोन अगर साइलेंड मोड पर भी है तब भी आप उस पर घंटी बजा सकते है। जो 5 मिनट तक बजती रहेगी।
ये भी पढ़ें
- MOTO के इस पर मिल रही 9,000 तक की छूट, जल्दी करें
- ये है हीरों से जड़ी हुई दुनिया की सबसे महंगी बाइक, कीमत जान थम सकती हैं धड़कने!
- 2017-18 में ये SUV व्हीकल्स रही टॉप, बोलेरो ने भी मारी बाजी
- आपके स्मार्टफोन की स्लो चार्जिंग के पीछे ये हैं सबसे बड़े कारण
- चोरी या गुम हो गया है फोन! नो टेंशन…सिर्फ एक कॉल से ही मिल जाएगा आपका फोन
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें