नई दिल्लीः टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हैदराबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अपने बेटे को जन्म दिया है। वो और उनका बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दें कि, सानिया के बच्चे के जन्म से पहले ही सोशल मीडिया पर उसकी नागरिकता को लेकर कई तरह के बहस चल रहे थे। वहीं, बच्चे के जन्म के बाद सोशल मीडिया पर ये चर्चाएं और भी ज्यादा चलने लगी हैं।
सोशल मीडिया पर बहस
भारतीय सहित पाकिस्तान के लोग भी सानिया के बेटे की नागरिकता को लेकर कई तरह के सवाल कर रहे हैं। बेटे की नागरिकता क्या होगी। क्या वो भारतीय नागरिक होगा। हालांकि जिस तरह सानिया ने अपने बेबी के जन्म की प्लानिंग पहले से ही हैदराबाद में की हुई थी। उससे लगता है कि उनके दिमाग में बच्चे की नागरिकता के बारे में जरूर रहा होगा।
तो चलिए आपको बताते हैं कि, नागरिकता के मामले में भारत में कैसे कानून है। जानिए, मां-पिता में अगर एक भारतीय है तो क्या कहते हैं भारत सरकार के नागरिकता के प्रावधान…..
सानिया ने नहीं ली पाकिस्तान की नागरिकता
बता दें कि, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक पाकिस्तानी क्रिकेटर हैं। उनके पास पाकिस्तानी नागरिकता है लेकिन सानिया ने उनसे शादी के बाद भी कभी पाकिस्तानी नागरिकता नहीं ली। ये दंपति आमतौर दुबई में रहती है। ये बात पहले से ही कही जा रही थी कि अगर सानिया अपने बच्चे को मायके में जन्म देती हैं तो बेबी की नागरिकता पाकिस्तान की नहीं बल्कि भारत की होगी।
आपको ये भी रोचक लगेगा
- किसके कमरे में सोए थे और कहां खाया था खाना! आपके इन सीक्रेट को भी स्टोर करता है गूगल
- 24 साल का करोड़पति बनने चला जैन भिक्षु, कहा- 15 की उम्र में ही देखा था सपना
- पोर्न फिल्मों को क्यों कहा जाता है BLUE FILM? जानें ये मजेदार रहस्य
सानिया पिछले कई महीनों से प्रिग्नेंसी के लिए हैदराबाद में ही थीं। माना जा रहा था कि उन्होंने और उनके पति शोएब ने पहले ही तय कर लिया था कि सानिया मायके यानि हैदराबाद में बच्चे को जन्म देंगी। वैसे शादी के बाद सानिया और उनके पति पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक ने मिलकर दुबई में घर खरीदा है। वो लोग जब खेल नहीं रहे होते हैं तो ज्यादातर समय यहीं बिताते हैं।
ये भी पढ़ेंः
- प्लेऑफ में पहुंचने वाली चारों टीमों के सिर सज चुका है ताज, जानिए कौन कितनी बार बना है ‘किंग’
- कांग्रेस नेता की भतीजी और मैकेनिकल इंजीनियर हैं रवींद्र जडेजा की पत्नी, ऐसे हुई थी इनकी शादी
- सरेआम पुलिस वाले ने क्रिकेटर की पत्नी को जड़ा थप्पड़, लोग बोलें- हमने भी देखा
- करारी हार के बाद भी कैप्टन कूल ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
- IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की विदाई, लाइव मैच में पत्नी को किस कर कहा…
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें