खबर है कि, एक बार से खेल जगत और फिल्मी दुनिया का मेल हो सकता है। आईपीएल सीजन 11 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ी का नाम कथित तौर पर एक अभिनेत्री के साथ जोड़ा जा रहा है। खबर है कि, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री तनिष्का कपूर को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ भी देखा जाता है।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों की तरफ से एक-दूसरे के प्रति खासा रिस्पॉन्स भी देखा जा रहा है। वहीं खबर है कि, युजवेंद्र चहल आईपीएल के खत्म होने के बाद तनिष्का से शादी कर सकते हैं। क्योंकि इस टूर्नामेंट के बाद टीम इंडिया पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड के दौरे का मैच खेलने वाली है।
गौरतलब है कि, क्रिकेट और सिनेमा की जोड़ी काफी बनती है। जिसके हालिया उदाहरण विराट और अनुष्का है। वहीं जहीर खान ने भी अभिनेत्री सागरिका घाटगे से शादी की है। इनके अलावा युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच और हरभजन सिंह ने भी अभिनेत्री गीता बसरा के साथ शादी की है।