बुलंदशहर: गोकशी के शक में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के स्याना गांव में खूनी हिंसा देखी गई। जिसमें इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह की जान चली गई है। हालांकि, इस बवाल के बाद राज्य पुलिस ने ऐक्शन लिया है। इस मामले में बजरंग दल का जिला संयोजक योगेश राज मुख्य आरोपी माना जा रहा है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी भी कर रही है।
बता दें कि, पुलिस ने इस हिंसा मामले में अबतक चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 87 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। वही, मुख्य आरोपी योगेश को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 टीमें तैयार की गई है।
योगेश राज न सिर्फ इस बवाल का मुख्य आरोपी है बल्कि, उस पर हिंसा भड़काने का भी केस लगाया है। बताया जा रहा है कि, घटना के दौरान कोतवाली के प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने उसे समझाने का प्रयास किया था लेकिन वह नहीं माना। और गोली चला दी।
कौन है योगेश राज
योगेश राज पहले एक प्राइवेट नौकरी करता था।
साल 2016 में योगेश बजरंग दल का जिला संयोजक बना।
इस संगठन की जिम्मेदारी मिलते ही उसने नौकरी छोड़ दी।
बता दें कि, योगेश राज के घर की दीवार पर अखंड भारत का नक्शा भी है। इसमें जिक्र है कि भारत कब-कब बंटा है।
आग में किया घी डालने का काम
योगेश राज ने ही सोमवार को हिंसक भीड़ की अगुआई की थी।
योगेश स्याना के नयाबांस गांव का रहने वाला है।
आरोपी का नाम इससे पहले भी कई विवादों में सामने आ चुका है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 333, 353, 427, 436, 394 के तहत मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ेंः
- कैंसर मरीजों के लिए मसीहा मानी जाती हैं ये लेडी डॉक्टर, कई लोगों को कर चुकी हैं बिल्कुल ठीक
- मिलिए बिहार के IPS निशांत तिवारी से जो दिन में ऑफिसर, तो शाम होते ही बन जाता है गरीब बच्चों का ट्यूशन टीचर
- ऐसी वायरल तस्वीरें जिन्हें अब तक आप समझ रहे थे असली, बापू से लेकर केजरीवाल तक हुए शिकार
- भारत के 10 सबसे शिक्षित राज्य, जानिए दिल्ली का नंबर
- बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर की पत्नी ने किया बड़ा ऐलान, इंसाफ न मिला तो गोली मारकर करूंगी आत्महत्या
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें