जीभ बचपन से लेकर बूढ़ापे तक साथ निभाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जीभ का रंग देखकर हम बीमारी का अंदाजा लगा सकते हैं। आईए जानते है इसके बारे में…
– अगर आपकी जीभ पर सफेद या पीले रंग की गहरी परत जमी है तो सर्दी जुकाम या वायरल इंफेक्शन हो सकता है। ये स्थिती शारीरिक गर्मी का भी संकेत हो सकता है।
– अगर आपकी जीभ किनारो पर लाल और बीच में सामान्य नजर आए तो आंतों में खराबी का संकेत हो सकता है।
– आगे की तरफ ज्यादा लाल होना, मानसिक परेशानी को दिखाता है।
– अगर आपकी जीभ सामान्य गुलाबी रंग और नमी युक्त है तो आपका स्वास्थ्य उत्तम है।
– जीभ पर कोई दाग-धब्बे नहीं होना भी स्वस्थ शरीर की निशानी है।
– अगर आपकी जीभ का रंग गहरा या लाली लिए हुए है तो ये खुन में गर्मी को दिखाता है। ऐसी स्थिति ज्यादातर बुखार या चोट लगने पर नजर आती है। या फिर इंफेक्शन में भी ऐसा हो सकता है।
– अगर जीभ पर नमी कम है और पीलापन नजर आ रहा है तो थकान, आंतों की सूजन या अनिंद्रा के लक्षण हैं।
– पीलिया होने की दशा में भी जीभ का रंग पीलापन लिए होता है।