कराचीः महिलाओं की सुरक्षा को लेकर न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी इसकी चिंता बनी हुई है। वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में हुई घटना से किसी का भी दिल पसीज सकता है। महिलाओं के प्रति वहां की कठोरता एक बार फिर से देखी गई है।
जानकारी के मुताबिक एक 6 माह की गर्भवती महिला ने नाचने से मना किया तो उसे वहीं पर गोली मार दी गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।
ये मामला लरकाना के कांगा शहर का है। मृतक गर्भवती महिला पेशे से एक गायिका थी। जिसकी पहचान समीना सिंद्धू के रूप में हुई है जो कि छह माह की गर्भवती थी। समीना सिंद्धू को एक शादी में गाने के लिए बुलाया गया था। जब समीना गाना गा रही थी तो उससे एक व्यक्ति ने नाचने के लिए कहा।
हालांकि, समीना गर्भवती थी इसलिए उसने नाचने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उस व्यक्ति को गुस्सा आ गया और उसने समीना पर गोली चला दी। जिस शख्स ने समीना को नाचने के लिए कहा था उसका नाम तारीक जटोई है। वहीं, गोली लगने के तुरंत बाद समीना को चंदका अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने इस मामले में डबल मर्डर केस की रिपोर्ट दर्ज की है। और मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।