चतरा: नाबालिग बच्ची से पहले गैंररेप उसके बाद जलाकर उसकी हत्या करने की वारदात ने फिर से देश को शर्मसार किया है। ये घटना झारखंड के चतरा जिले के ईटखोरी थान इलाके के राजा केंदुआ गांव की है। जहां पर रेप के बाद नाबालिग की जलाकर हत्या करने की कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें गांव की मुखिया भी शामिल है।
पुलिस ने पंचायत करने वाली मुखिया तिलेश्वरी देवी समेत घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना मे संलिप्त अन्य संदिग्धों, आरोपियों और पंचायत प्रतिनिधियों के गिरफ्तारी को ले सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती 98 प्रतिशत तक झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ वीरवार रात युवती के घर में घुसकर उसके अभिभावकों पर हमला किया और कथित रूप से उसे जला दिया। युवती के परिजनों ने जब पंचायत में इसकी शिकायत की तो एक पंचायत हुई और आरोपी पर तीस हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा पंचायत ने आरोपी को 100 उठक-बैठक लगाने का भी आदेश दिया। हालांकि आरोपी ने पंचायत का आदेश मानने से इनकार कर दिया। और इससे आरोपी पक्ष नाराज हो गया और उसने घर जाकर पीड़ित लड़की पर केरोसिन डालकर उसे जिंदा जिला दिया। लड़की को बचाने की कोशिश में उसकी मां के साथ भी मारपीट की।