टीवी चैनलों और न्यूज चैनलों के जरिए जनता को हर तरह की जानकारी मिल जाती है। दुनिया में हो रही तमाम हलचलों से लेकर बॉलीवुड के गलियों तक की पर्सनल खबरें भी इनके जरिए लोगों को मिल ही जाती है। कुछ इसी तरह के खबरों की वजह से एक शख्स ने लोगों के बीच अपनी एक खास पहचान बनाई।

वो शख्स हर दिन अपने चैनल के शो ‘India’s Most Wanted’ के जरिए लोगों को शहर के सबसे बड़े अपराधियों और उनके द्वारा अंजाम दिए गए अपराधों की जानकारी देता था। लेकिन, फिर एक दिन वो नामी एंकर खुद ही एक मोस्ट वांटेड किलर बन गया। यहां पर हम बात कर रहें है India’s Most Wanted फेम एंकर सुहैब इलियासी को जो अपनी ही पत्नी के कातिल माना जा रहा है।
सुहैब इलियासी को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें उनकी पत्नी के कातिल होने के इल्जाम से बरी कर दिया है। सुहैब इलियासी को पत्नी अंजू की हत्या के मामले में 20 दिसंबर, 2017 को दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
क्या है पूरा मामला
-
2000 में टीवी क्राइम शो इंडियाज मोस्ट वांटेड फेम सुहैब इलियासी की पत्नी अंजू इलियासी की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई थी।
-
11 जनवरी, 2000 को मयूर विहार फेज-एक स्थित सुहैब के आवास पर पत्नी अंजू की चाकू लगने से संदिग्ध हालात में मौत हुई थी।
-
उनके गले को चाकू से काटा गया था।
-
अंजू के परिजनों ने पांडव नगर थाना पुलिस में सुहैब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज में जान लेने का मामला दर्ज किया था।
-
28 मार्च, 2000 को पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में जमानत मिल गई।
-
जिसके बाद सुहैब की सास रुकमा सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी और हत्या, सबूत मिटाने सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप तय करने की याचिका दायर की।
-
12 अगस्त, 2014 को हाईकोर्ट ने सुहैब के खिलाफ हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया।
-
अंजू की दो बहनों के बयानों को देखने के बाद कोर्ट ने सुहैब के खिलाफ हत्या का मामला तय किया।
-
17 सालों के लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद कड़कड़डूमा कोर्ट ने 20 दिसंबर, 2017 को इस मामले में सुहैब को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
-
2 अक्टूबर, 2018 को दिल्ली हाई कोर्ट ने सुहैब इलियासी को बरी कर दिया।
क्या है रोहिंग्या शरणार्थियों का इतिहास, जानिए भारत के कितने हिस्सों में बसा है इनका डेरा
कौन है सुहैब इलियासी
-
90 के दशक के क्राइम शो India’s most wanted से सुहैब इलियाबी को टेलीविजन की दुनिया में एक बड़ी हस्ती करार दिया गया।
-
निजी टेलीविजन चैनल पर प्रसारित होने वाले अपराध आधारित प्रोग्राम को देखने के लिए लोग शाम का समय हर हाल में निकालते थे। इस शो की चर्चा हर घर का एक विशेष हिस्सा बन गई थी।
एंटी क्राइम एक्टीविजम का पहला शो
-
India’s most wanted पहला ऐसा शो था जो एंटी क्राइम एक्टीविजम पर आधारित था।
-
शो में कुख्यात अपराधियों से जुड़ी गहन डिटेल जानकारी होती थी।
-
इस शो के पास आपराधियों की जितनी जानकारी होती थी उतनी जानकारी शायद ही पुलिस को रहती होगी।
पुलिस की मदद करते थे सुहैब
-
कहा जाता है कि, छह साल के अंदर उसकी मदद से पुलिस ने 135 से ज्यादा कुख्यात अपराधियों को पकड़ा था।
-
पुलिस बड़े-बड़े अपराधी को पड़ने के लिए सुहैब की मदद लेती थी।
यह है उनकी स्थिति
-
पत्नी की जान जाने से पहले वह कुछ मैगजीन और एक इंटरनेट पोर्टल को चलाते थे।
-
2000 में पत्नी की जान जाने के बाद उन्होंने साल 2006 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली।
-
उनके परिवार में एक 20 साल की बेटी और आठ साल का बेटा भी है।
-
बेटी का नाम आलिया और बेटे के नाम मिहरान है।
Watch: भारतीय नेवी के जज्बे को सलाम,9 महीने की प्रेग्नेंट महिला के लिए बनें भगवान
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें