यमुनानगरः जम्मू के कठुआ में बच्ची के साथ हुई हैवानियत जैसी घटना अब हरियाणा के यमुनानगर में दोहराया गया है। यहां 13 साल की एक लड़की से चार दरिंदों ने गैंगरेप किया, फिर पीड़िता का सिर दीवार से पटककर हत्या करने की कोशिश की। हालांकि, इस हमले में बच्ची की जान बच गई लेकिन बच्ची गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची रादौर के मोहड़ी गांव से है। उसकी उम्र 14 साल है। घटना 19 अप्रैल की है। ये घटना उस वक्त हुई जब लड़की घर पर अकेली सो रही रही थी। तभी चार युवक आए और उसके मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे गांव के पास बनी एक धर्मशाला में ले गए। जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।
सामूहिक दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने हत्या की नीयत से लड़की का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश गई। फिर आरोपी लड़ी को मरा हुआ समझकर उसे वहीं छोड़कर भाग गए। होश में आने पर लड़की किसी तरह घर पहुंची तो परिवारवालों को पूरी घटना बताई।
फिर परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चिकित्सकीय जांच कराने के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने चारों आरोपियों की पहचान भी कर ली है। इनमें दो अल्पसंख्यक हैं।