अगरतलाः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव का ताजा बयान सुनकर हर कोई यही कह रहा है कि, उन्हें एख बार इतिहास और महाभारत को फिर से पढ़ना चाहिए। दरअसल, उनका ये बयान महाभारत को लेकर ही आया है। उन्होंने दावा किया है कि, इंटरनेट और सैटेलाइट आज की नयी तकनीक नहीं है बल्कि, ये महाभारत काल के जमाने से ही चली आ रही है।
उन्होंने ये बातें अगरतला में प्रगना भवन में कंप्यूटराइजेशन और सुधार पर आयोजित एक क्षेत्रीय वर्कशॉप को संबोधित करते हुए कहा है। सीएम देब ने कहा कि, इंटरनेट लाखों साल पहले भारत के द्वारा आविष्कार किया गया था। देब ने कहा कि, महाभारत के दौरान नेत्रहीन धृतराष्ट्र को संजय ने युद्ध मैदान का पूरा हाल सुनाया था जो कि, बिना इंटरनेट और टेक्नोलॉजी के असंभव था।
उन्होंने ये भी दावा किया कि उस समय सेटेलाइट भी मौजूद थे। वहीं अपने इस दावे में उन्होंने पीएम मोदी की भी तारीफ की। उन्होंने भारत को डिजिटल की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए पीएम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री ने फेसबुक, वॉट्सएप और ट्विटर को लोगों के बीच प्रचलित किया। और पीएम की देन है कि, अब वो सोशल मीडिया का यूज करने लगे हैं।