आगराः उत्तर प्रदेश के ताज नगरी आगरा के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों में तीन लड़कियां और एक लड़का है। हैरानी की बात तो ये है कि, डॉक्टरों का कहना है कि, चारों ही बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लेकिन फिलहाल के लिए सभी बच्चों को आईसीयू में रखा गया है।
पूरी तरह स्वस्थ है जच्चा-बच्चा
बच्चों के साथ ही जन्म देने वाली महिला भी पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, महिला का पति फौज में है। फौजी फिरोजबाद के थाना सिरसागंज के गांव मुजफ्फरपुर का निवासी है। फौजी का नाम दीपक यादव बताया जा रहा है। घर में एक साथ 4-4 बच्चों के जन्म को लेकर हर कोई बेहद खुश है।
लिया आईवीएफ तकनीकी का सहारा
दीपक की पत्नी राखी ने बातया कि, अफने बच्चों को जन्म देने के लिए उन्होंने आईवीएफ तकनीक का सहारा लिया। दीपक और राखी की दो साल पहले हुई थी। चिकित्सकीय परामर्श पर उन्होंने आईवीएफ तकनीकी का सहारा लिया। और दिल्ली गेट स्थित सरकार नर्सिंग होम में शनिवार को अपने चारों बच्चों का जन्म दिया। दीपक यादव के पिता सुखेंद्र सिंह यादव का कहना है कि, एक साथ चार-चार बच्चे पाकर उनका पूरा परिवार बहुत खुश है।
ये भी पढ़ेंः
- SBI में है AC तो 30 नवंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे
- आने वाला है 100 का नया नोट, जो न कटेगा न गलेगा और न ही फटेगा
- फरवरी 2019,रात 9 बजे के बाद किसी भी ATM में नहीं होगा कैश रिफिल,क्यों?
- अगर ATM में न हो नोट तो इन तरीकों से पाएं कैश
- क्यों सूने पड़ रहे है ATM? जानें ये बड़ी वजह
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें