हरियाणा/जींदः चार बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुके और इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला के नाती दुष्यंत चौटाला (Dushyant chautala) ने एक नई पार्टी गठित कर ली है। अपनी नई पार्टी का ऐलान करते ही उन्होंने दावा भी किया है कि, अपनी पार्टी के दम पर वो इनेलो, भाजपा और कांग्रेस की पार्टिंयों को भी उखाड़ फेंकेंगे।
जनता को लूटती है दूसरी पार्टियां- दुष्यंत
एक रैली में अपनी नई पार्टी को लॉन्च करते हुए दुष्यंत ने कहा कि, ये सभी पार्टियां अभी तक भोली-भाली जनता को ठगने की ही काम कर रही है। दुष्यंत ने अपनी नई पार्टी का नाम जननायक जनता पार्टी (jananayak Janata party) रखा है। वहीं, पूर्व डबवाली की विधायक और दुष्यंत की मां नैना चौटाला ने उनकी नई पार्टी का झंडा लॉन्च किया। खास बात है कि, उनकी नई पार्टी का झंडा काफी हद तक इनेलो के झंडे से मिलता जुलता है। उनके इस झंडे में 70 प्रतिशत रंग हरा है और 30 प्रतिशत पीला रंग शामिल किया है, जिसमें जननायक चौधरी देवीलाल की फोटो भी लगी है।
शांति और उन्नति का प्रतीक पार्टी
दुष्यंत ने अपने झंडे के बारे में कहते हुए कहा कि, उनके झंडे का हरा रंग सुरक्षा, शांति, उन्नति और भाईचारे का प्रतीक है वहीं, पीला रंग ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है। उनका दावा है कि, उनकी नई पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल का गठन चौधरी देवी लाल ने नीतियों और सिद्धांतों को लेकर किया था, लेकिन पार्टी उनके सिद्धांतों पर चलने के बजाय कार्यकर्ताओं को तंग कर रही है। उन्हें और उनके पिता को बिना कारण ही पार्टी से बेदखल कर दिया गया।
किसानों के लिए खोला पिटारा
उन्होंने आगे कहते हुए कहा कि, उनकी नई पार्टी उनके ताऊ देवीलाल के विचारों और लोगों की जनभावनाओं के अनुरूप ही काम करेगी। दुष्यंत ने दावा भी किया कि अगर उनकी सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा, खेतों में सिचाई के लिए वो किसानों तक ट्यूबवेल का कनेक्शन पहुंचाएं और किसानों को उनकी फसल का 10 गुणा ज्यादा एमएसपी रेट दिलवाएंगे।
ये भी पढ़ेंः
- जानिए, बुलंदशहर हिंसा के मुख्य आरोपी योगेश राज का पूरा बॉयोडाटा
- कैंसर मरीजों के लिए मसीहा मानी जाती हैं ये लेडी डॉक्टर, कई लोगों को कर चुकी हैं बिल्कुल ठीक
- बुलंदशहर हिंसा: इंस्पेक्टर की पत्नी ने किया बड़ा ऐलान, इंसाफ न मिला तो गोली मारकर करूंगी आत्महत्या