जम्मूः पाकिस्तानी सैनिकों ने कायरता भरे रवैये को अंजाम दिया है। जम्मू संभाग के सांबा जिले के रामगढ़ सब सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से गोलाबारी की घटना हुई थी। जिसमें शहीद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान का पार्थिव शरीर को भारत को सौंपने के बजाय उसके साथ बर्बरता की घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, शहीद के शव के साथ पाकिस्तानी सैनिकों ने सारी हदें पार कर दी है। शहीद के गले को चाकू से रेता गया है। मारने से पहले उसे 9 घंटों तक तड़पाया गया। शहीद की एक आंख को भी निकालने की कोशिश की गई। बता दें कि, ये पहली बार है जब जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ के किसी जवान के पार्थिव शरीर से दुश्मनों ने इस प्रकार की हरकत को अंजाम दिया है।
ये भी पढ़ेः फरवरी 2019,रात 9 बजे के बाद किसी भी ATM में नहीं होगा कैश रिफिल,क्यों?
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट
इस घटना के बाद से ही जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाई अलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ के जवानों को किसी भी प्रकार के हालात का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। वहीं, शहीद जवान के शव की पहचान बीएसएफ की 176 बटालियन के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। उनकी उम्र 50 साल की थी। जो थाना कला, जिला सोनीपत, हरियाणा के निवासी थे।
बल की तरफ से कहना है कि, 179 बीएसएफ की बटालियन में तैनात नरेंद्र सिंह बार्डर पर मंगलवार की सुबह अपने साथी जवानों के साथ सरकंडों की सफाई करने गए थे। ताकि झाड़ियों और सरकंडे का सहारा लेकर आतंकी घुसपैठ न कर सकें। लेकिन, इसी दौरान पाकिस्तान रेंजर्स ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें नरेंद्र सिंह घायल हुए थे। इसके बाद वो अचानक गायब हो गए। शाम को नरेंद्र सिंह का शव क्षत-विक्षत मिला था। उन्हें दो गोली लगी हुई थी और शरीर से बर्बरता की गई थी।
5 साल पहले भी कर चुके है ऐसी बर्बरता
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल नरेंद्र कुमार के शरीर में तीन गोलियों के निशान भी मिले हैं। बता दें कि, इससे पहले भी क्षत-विक्षत हालत में एक और जवान का शव बरामद हुआ था। पांच साल पहले इसी तरह की बर्बरता से पाकिस्तानी सेना ने बैट टीम के साथ मिलकर सिपाही हेमराज का सिर काट दिया था।
Watch: भारतीय नेवी के जज्बे को सलाम,9 महीने की प्रेग्नेंट महिला के लिए बनें भगवान
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें