New Delhi: ‘आम आदमी पार्टी’ के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी इन दिनों बुरे दौर में है। एक हफ्ते के अंदर ही उनकी पार्टी के दूसरे सदस्य ने इस्तीफा दिया है। आशुतोष के बाद अब आशीष खेतान ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है।
बता दें कि, आशुतोष की तरह ही खेतान को भी ‘आप’ के प्रमुख नेताओं में से एक माना जाता था। खेतान ने निजी कारणों का हवाला देते हुए, मेल के जरिए 15 अगस्त को पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा दिया था। हालांकि, आशुतोष की तरह खेतान का इस्तीफा भी केजरीवाल ने मंजूर नहीं किया है। कहा जा रहा है कि, केजरीवाल उन्हें मनाने में जुटे हुए है।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु के पूर्व CM करुणानिधि का निधन, नहीं थम रहे समर्थकों के आंसू..PM मोदी ने जताया शोक
वकालतक पर देंगे ध्यान (Ashish Khetan quit AAP)
खेतान ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वो अब राजनीति का हिस्सा नहीं हैं। आगे से वो अपनी वकालत पर ध्यान देना चाहते हैं। बता दें कि, खेतान को एक खोजी पत्रकार के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने साल 2013 में ‘आप’ पार्टी को ज्वाइन किया था। साथ ही वे दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘दिल्ली डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन’ के उपाध्यक्ष भी थे।
कुमार ने कसा तंज
आशीष के इस्तीफे के बाद आप नेता और कवि कुमार विश्वास ने फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। विश्वास ने आशीष खेतान के इस्तीफे को एक और आत्मसमर्पित क़ुरबानी करार दिया है। विश्वास ने ट्विटर के माध्यम से एक कविता पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने केजरीवाल पर निशाना साधा है। कुमार ने कहा है कि, अरविंद केजरीवाल को आसन तक पहुंचाने में सबने योगदान दिया।
कुमार विश्वास ने एक और ट्वीट किया और लिखा हम तो चंद्र गुप्त बनाने निकले थे, हमें क्या पता था चंदा गुप्ता बन जाएगा। खबर है कि, आशीष दोबारा से नई दिल्ली लोकसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने इससे साफ इंकार कर दिया था।
हम तो “चँद्र गुप्त” बनाने निकले थे हमें क्या पता था “चँदा गुप्ता” बन जाएगा??
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) August 22, 2018
कई साथी भी छोड़ चुके हैं ‘आप’ का दामन
इससे पहले आप के संस्थापक सदस्य योगेन्द्र यादव, प्रशांत भूषण, शाजिया इल्मी और प्रो. आनंद कुमार सहित कई दिग्गज नेता केजरीवाल के साथ रिश्ता खत्म कर चुके है।
Watch: भारतीय नेवी के जज्बे को सलाम,9 महीने की प्रेग्नेंट महिला के लिए बनें भगवान
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें