अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में रविवार को बड़ा धमाका हुआ। जो कि, एक सोची समझी साजिस के तहत राजासांसी गांव में एक धार्मिक डेरे पर किया गया। इस हमले में 3 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने की खबर थी।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने ली जानकारी
वहीं, इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी निंदा व्यक्त की है। आईजी बॉर्डर सुरेंद्र सिंह परमार ने पूरी खबर की जानकारी देते हुए कहा कि, जिस दौरान हमला हुआ उस समय करीब 250 लोग एक धर्मिक समारोह में हिस्सा ले रहे थे। इस हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। अमृतसर: सत्संग में बाइक सवार लड़कों ने फेंका बम, 3 की मौत कई घायल
दूसरी तरह इस हमले की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने इस घटना में जान गवां चुके लोगों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का इलाज भी फ्री में कराने की भी घोषणा की है।
जांच में जुटी NIA टीम
वहीं, इस घटना की जांच को NIA टीम रविवार देर रात अमृतसर पहुंच गई है। NIA टीम की अगुवाई मुकेश सिंह कर रहे हैं। इससे पहले पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम आतंकियों के मंसूबे को कामयाब नहीं होने देंगे। जबकि पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने कहा कि हम इसे आतंकी हमला मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जारी हमलावरों की तस्वीर
साथ ही मिली नई जानकारी के मुताबिक, इस हमले के फुटेज सीसीटीवी रिकार्ड हुए है। फुटेज से हमलावरों की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस ने फुटेज में दिख रहे हमलावारों की तस्वीरें भी जारी कर दी है। बता दें कि, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हमलावरों और हमले में शामिल संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए 50 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। साथ ही हमलावरों की जानकारी पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 181 पर भी दी जा सकती है। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः
- SBI में है AC तो 30 नवंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे पैसे
- आने वाला है 100 का नया नोट, जो न कटेगा न गलेगा और न ही फटेगा
- फरवरी 2019,रात 9 बजे के बाद किसी भी ATM में नहीं होगा कैश रिफिल,क्यों?
- अगर ATM में न हो नोट तो इन तरीकों से पाएं कैश
- क्यों सूने पड़ रहे है ATM? जानें ये बड़ी वजह
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें