मुंबईः बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन न सिर्फ अपनी बड़ी-बड़ी फिल्मों बल्कि, अपनी बड़ी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि, उत्तर प्रदेश के अन्नदाताओं का भी करोड़ों का कर्ज चुकाया है। जिन कर्ज को राज्य सरकारें चुकाने में असमर्थ रहीं उन पैसों को अमिताभ बच्चन ने चुका दिया है।
विदर्भ के बाद चुकाया यूपी के किसानों का कर्ज
बता दें कि, पिछले कुछ दिन पहले ही बिग बी ने विदर्भ के 350 किसानों का कर्ज चुकाया है। जिसके बाद अब उन्होंने यूपी के 1,398 किसानों का 4.05 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाया है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि, किसानों के वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) प्रमाणपत्र मिल गए हैं। सभी किसानों को मुंबई लाना संभव नहीं है। इसलिए 70 किसानों को मुंबई लाने के लिए 25 नवंबर को रेलवे का एक कोच बुक करवाया गया है। 26 को वह किसानों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे।
70 किसानों से करेंगे मुलाकात
अपने इस पोस्ट में आगे लिखते हुए उन्होंने बताया कि, यूपी के जिन 1,398 किसानों का बैंक लोन चुकाने का सोचा था, वह अब पूरा हो चुका है। बैंक ने उन्हें उनके नाम से ओटीएस यानी एकबारगी कर्ज अदायगी दस्तावेज एवं प्रमाणपत्र भी दे दिए हैं। और उन्हें ऐसा करने में बहुत खुशी भी मिल रही है। जिसके बाद अब वो चाहते है कि, वो खुद ही इन किसानों से मिलकर उनका कर्ज चुकाएं। हालांकि, सभी किसानों से मिल पाना उनके लिए आसान नहीं। ऐसे में उन्होंने लखनऊ से 70 किसानों को मुंबई बुलाया है।
कहा- खुशी मिल रही ऐसा करने से
फिलहाल ये 70 किसान 25 नवंबर की तारीख को लखनऊ से ट्रेन के जरिए मुंबई के लिए रवाना होंगें। जहां पर 26 नवंबर के दिन अमिताभ बच्चन खुद उनसे मुलाकात कर उनके पत्र सौंपेगे।
ये भी पढ़ेंः
- कॉमेडी किंग की बात सुन अमिताभ बच्चन की आंखों से निकला आंसू, सोशल मीडिया पर किया शुक्रिया
- आराध्या बच्चन की पार्टी में गुस्सा हुए अबराम खान, फोटोग्राफर्स की हरकत देख छुपाना पड़ा चेहरा
- Deadpool 2: जुड़ा है किंग खान का भी गहरा कनेक्शन, आप भी नहीं जानते होंगे
- #MeToo से कलंकित हुआ TV के सबसे संस्कारी पिता का दामन, मुंबई पुलिस में दर्ज रेप केस
- मेरे कमरे में वो जबरदस्ती करने लगा गंदी हरकत-कंगना के बाद इस महिला ने लगाए विकास पर आरोप