रिटायर्ड फौजी की हत्या में नया मोड़, प्रियंका ने किया ट्वीट
अमेठी। शनिवार रात जिले के कमरौली थाना क्षेत्र में सेना के एक रिटायर्ड कैप्टन की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले में संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच कर रही। लेकिन इस मामले ने सियासी रंग ले लिया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि उप्र की कानून व्यवस्था अब प्रशासन के हाथ से निकल गयी है। अपराध होते जा रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार की मंशा केवल लीपा-पोती करने की है।
उन्होंने ये भी लिखा कि ये मेरे घर अमेठी की घटना है। क्या भाजपा सरकार से वाकई में इस समस्या का कोई हल निकलेगा या इसी तरह लीपापोती कर सोती रहेगी?