अमेठी से अशोक श्रीवास्तव की रिपोर्ट
अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अमेठी को संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी
अमेठी। अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत अमेठी सेवाराम राजभर को अधिशाषी अधिकारी संघ का प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।
लखनऊ में आज हुए संघ की प्रादेशिक बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें श्री राजभर को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
आपको बताते चलें कि सेवाराम राजभर पिछले 4 साल से अधिशाषी अधिकारी संघ से जुड़े हुए हैं व संंघ की गतिविधियों में भाग लेते रहे है। उनकी इस कार्य कुशलता व सक्रियता को देखते हुए संघ के प्रादेशिक चुनाव में सदस्यों द्वारा उन्हें संघ का प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया। श्री राजभर नगर पंचायत अमेठी में पदभार सम्हालने से पहले सुल्तानपुर, श्रावस्ती व अम्बेडकर नगर जिले में कुशलता से अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
श्री राजभर के प्रदेश कोषाध्यक्ष चुने जाने की सूचना पर नगर पंचायत अमेठी के कर्मचारी व सहयोगियों ने उन्हें बधाई दी व कुशलता पूर्वक अपने पद के दायित्वों को निभाने की शुभकामनाएं दी हैं।