शाहगढ़ से राम केवल यादव की रिपोर्ट
रात को घर मे सो रही महिला को किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। परिजनों को जानकारी नजदीक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। जहाँ डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मामला मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के कमला नगर कस्बे का है। विदित हो कि बुधवार की सुबह रामू कश्यप की पत्नी मीना 30 वर्ष घर की छत पर लेटे हुये थे। नित्यक्रिया के लिये सुबह उठकर वो छत से नीचे कमरे में आ गयी। अंधेरा होने की वजह से उनका पैर किसी जहरीले जन्तु पर पड़ गया। मीना को डसने का अहसास हुआ तो उन्होंने परिजनों को बताया जानकारी होते ही त्वरित परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ ले गये जहाँ डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के चार बच्चे राधेश्याम 9 वर्ष, संजना 7 वर्ष, सोनिका वर्ष, दुधमुंही बिटिया मोनिका 5 माह की है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस हृदयविदारक घटित घटना से क्षेत्र मे शोक की लहर है।