अमेठी से राज कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
अगर कुछ अच्छा करने का इरादा हो तो पद और शोहरत मायने नही रखती।
मामला उत्तर प्रदेश के अमेठी के ग्राम पंचायत चचकापुर का है जहाँ के पूर्व ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र मिश्र ने बच्चों के भविष्य को देखते हुए अपने निजी खर्चे से उच्च प्राथमिक विद्यालय चचका पुर की कक्षा एक की फर्श का निर्माण विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती ममता सिंह एवं शिक्षको के अनुरोध पर कराया। बच्चों को समर्पित करते हुए आज ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र मिश्र ने कहा कि मैं पूर्व में भी विद्यालय व ग्राम के लिये समर्पित रहा हूँ और आगे भी रहूँगा मैं प्रधान पद पर रहू या न रहूं। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ममता सिंह, सहायक अध्यापक भरत सोनी व विनोद सोनी ने प्रधान जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।