अमेठी से राज कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश केअमेठी अपरपुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज ने अमेठी जिले के व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें व्यापारियों के क्या समस्या है, और क्या किया जा सकता है। इन चीजों पर बात हुई। व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अपनी बातें कहीं। उसके बाद लोगों ने कहा कि हर थाने पर हर महीने व्यापार मंडल की मीटिंग की जाए। उसके बाद हर चौराहे पर यातायात के नियमों का पालन करने वाले होल्डिंग लगाई जाए, और उसमें लिखा जाए की यातायात के नियमों का पालन न करने पर और हेलमेट पहनकर गाड़ी न चलाने पर जुर्माना किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा 31 जुलाई तक हेलमेट पहनो का अभियान चलाया जाएगा। व्यापार मंडल की कुछ लोगो ने पुलिस अधीक्षक सील्ड देकर सम्मानित किया। अपरपुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया। व्यापार मंडल संघ के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल, फूलचंद जायसवाल, किसान यूनियन टिकैट के जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,अमेठी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,जिला कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल,सतीश आदि लोग बैठक में सम्मिलित हुए।