अमेठी से राज कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी द्वारा अमेठी नगर के सभी व्यापारियों की लिखित गणना की जा रही है।
जिला अध्यक्ष उद्योग व्यापार हरि शंकर जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल जी के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया है पूरे प्रदेश में व्यापारियों की जनगणना होनी है। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में अमेठी नगर के सभी व्यापारी बंधुओं की गणना का कार्य किया जा रहा है जिससे हमें अमेठी नगर में कितने व्यापारी बंधु है पता चले। और गणना पूर्ण होने के बाद खाली पड़े नगर अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के पदों पर मतदान करके निर्वाचित किया जाएगा। अभी तक ऐसी कोई गणना नही हुई थी जिससे व्यापारियों की सही जानकारी मिल सके। अभी तक 1200 प्रतिष्ठानों की गणना का कार्य किया जा चुका है।
व्यापारियों के गणना के कार्य में कोषाध्यक्ष सुशील जायसवाल, संदीप कसौधन, मोईन शरीफ हाशमी, विनोद जायसवाल, राहुल लोहिया, राज कुमार जायसवाल आदि पदाधिकारी मौजूद थे