अमेठी से अशोक श्रीवास्तव के साथ राज कुमार जायसवाल की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 28 वीं पुण्यतिथि कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता संजय गुप्ता की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यर्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान 2 मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया।
कांग्रेसी नेता संजय गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में सूचना तकनीकी का विकास राजीव गांधी ने ही किया। उनमें नवाचार करने की ललक थी। देश को उचाइयां देना चाहते थे और कई ऐसी योजनाएं देश को दे गए जिनसे करोड़ों लोगों को भला हो रहा है।गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ राजीव गांधी के अधूरे सपनों को पूरा करना चाहिए।