औरैयाः आए दिन उत्तर प्रदेश में अजीबोगरीब कारनामें देखे जाते रहते हैं। लेकिन ताजा मामला जानकर आपके पैरों तले की जमीन ही खिसक सकती है। हैरानी की बात है कि, देश के सबसे बड़े गुनाहगार को प्रदेश का निवासी करार कर दिया गया है।
जारी हुआ आतंकी कसाब के नाम का प्रमाण पत्र
यूपी के औरैया जिले से मुंबई हमले के आतंकी अजमल कसाब का निवास प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। जिसमें ये साफ प्रमाणित किया गया है कि, कसाब यूपी के औरैया जिले का रहने वाला है। इस प्रमाण पत्र के सामने आते ही हड़कंप मच गया। इस फर्जीवाड़े ने अधिकारियों के होश उड़ा दिए हैं। मामले के बाद इस बात का खुलासा हो गया कि यूपी के सरकारी दफ्तरों में चंद रुपये देकर कोई भी किसी का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा सकता है।
अमृतसर: सत्संग में बाइक सवार लड़कों ने फेंका बम, 3 की मौत कई घायल
घेरे में आए अधिकारी
इस घटना से प्रदेश शासन की सक्रियता सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। बता दें कि, मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले में एकलौते आतंकी कसाब को जिंदा पकड़ा गया था। मामले के सामने आते ही जिला प्रशासन ने ये प्रमाण पत्र रद्द कर दिए और लेखपाल को निलंबित कर दिया। ऑनलाइन आवेदक के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला बिधूना तहसील के अम्बेडकर नगर गांव का है।
21 अक्टूबर को बनवाया गया था प्रमाण पत्र
मिली जानकारी के मुताबिक, गत 21 अक्टूबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने कसाब का फोटो लगाकर आवेदन कर दिया, जिस पर लेखपाल की रिपोर्ट लगने के बाद एसडीएम ने निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया। आवेदन में कसाब के पिता के स्थान पर मो. आमिर व मां के स्थान पर मुमताज बेगम लिखा हुआ है।
आवेदन में मां-पिता का भी नाम
26 नवंबर 2008 को मुंबई दहलाने वाले पाकिस्तानी आतंकी कसाब का जन्म स्थान बिधूना तहसील के अंबेडकरनगर गांव दर्शाया गया है। यह प्रमाण पत्र 21 अक्टूबर 2018 को जारी किया गया। आवेदन में कसाब के पिता का नाम मोहम्मद आमिर लिखा है। मां का नाम मुमताज बेगम लिखा हुआ है। जबकि कसाब की मां का नाम नूर इलाही है।
26 नवंबर, 2012 को दी गई थी फांसी
गौरतलब है कि, मुंबई में 26 नवंबर 2008 को होटल ताज पर हमला किया गया था। जिसमें सुरक्षाबलों ने कसाब को गिरफ्तार किया था। चार साल तक उसे यरवदा जेल में बंदी बना कर रखा गया था। जसके बाद से 26 नवंबर 2012 को फांसी दी गई थी। साथ ही भारत में ये पहला विदेशी था, जिसे फांसी पर चढ़ाया गया था।
आपको ये भी रोचक लगेगा
- फिर उड़ा राहुल गांधी के आरोपों का मजाक, दसॉल्ट के CEO ने कहा- बहुत सस्ता सौदा है राफेल
- मेरठः एक ही घर में मिली 3 लाशें, सुसाइड नोट में बयां है पूरी कहानी
- यूपी की जेल से पाकिस्तानी कैदी रिहा, कहा- दिल में बस गया भारत
- भरे कोर्ट में जूते से दरोगा की पिटाई, जज भी देखते रह गए नजारा
- इंदिरा गांधी को क्यों कहा जाता है ‘अमेठी की जननी’
- सरेआम पुलिस वाले ने क्रिकेटर की पत्नी को जड़ा थप्पड़, लोग बोलें- हमने भी देखा
- करारी हार के बाद भी कैप्टन कूल ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड
- IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी की विदाई, लाइव मैच में पत्नी को किस कर कहा…
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें