नई दिल्लीः बॉलीवुड के नवाब यानी सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। गौरतलब है कि, स्टार किड्स भी अपने पैरेंट्स की तरह ही हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। हालांकि, जब बात करीना और सैफ के तैमूर की हो तो उसकी वजह भी काफी खास ही मानी जाती है।
बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड
बता दें कि, इन दिनों तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार किड माने जाते हैं। आए दिन तैमूर की तस्वीरें पर सोशल मीडिया पर आग की तरफ फैलती रहती हैं। जिसकी वजह से छोटी सी ही उम्र में तैमूर स्टार बन चुके हैं। तैमूर की कोई भी लेटेस्ट फोटो या वीडियो मिनिटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। लेकिन, इससे भी हैरान करने वाली बात का खुलासा खुद पापा सैफ ने किया है।
1500 रुपये तक होती है कीमत
दरअसल, सैफ ने खुलासा तैमूर की तस्वीरों को लेकर किया है। बता दें कि, जिस तरह से स्टार्स की फोटो की कीमत होती है उसी तरह तैमूर की फोटोज के लिए भी लोगों को पैसे देने पड़ते हैं। जिसका खुलासा सैफ ने करण जौहर के साथ हुई बातचीत में की है। हाल ही में सैफ डॉयरेक्टर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में आए थे।
सैफ अली खान का कहना है कि, तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत करीब 1500 रुपये तक होती है। सैफ को इस बात का पता तब चला था जब खुद उनके ससुर और करीना के पिता रणधीर कपूर ने बताई थी। सैफ का कहना था कि, जब उन्हें तैमूर की एक तस्वीर की कीमत का पता चला तो वो खुद भी काफी हैरान रह गए थे।
सैफ और करीना के अलावा जल्द ही सैफ और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान भी बड़े पर्दे पर छाने वाली है। बता दें कि, जल्द ही सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। जिसमें उनके साथ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भी स्क्रीन शेयर कर रहें। फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है। जिसे दर्शक खूब पसंद भी कर रहें हैं। इसके अलावा सारा आली खान उनकी दूसरी फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आने वाली है। जो दिसंबर 2018 के अंत में रिलीज होगी, इस फिल्म में सारा रणवीर सिंह के साथ काम कर रहीं हैं।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड है ये तमिल एकट्रेस, ऋतिक रोशन की हीरोइन के साथ कर चुकी है काम
- सरोज खान का बेतुका ज्ञान! कहा- रेप के बदले फिल्मों में मिलती है रोजी-रोटी
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें