नई दिल्लीः अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस रहने वाली अमृता खान की बेटी जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म से बॉलीवुड की दुनियां में आने वाली है। बता दें कि, सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की खूबसूरती की तारीफ हर कोई करता है। लेकिन, बता दें कि सारा को जैसा आप अभी देखते हैं पहले वो वैसी बिल्कुल भी नहीं है।
सारी की पुरानी तस्वीरों पर गौर करें तो जब सारा कॉलेज में थी जो उस वक्त वो बहुत मोटी थी। साथ ही उनको आंखों पर चश्मा भी चढ़ा हुआ था। उन्हें देखकर ये अंदाजा ही नहीं लगाया जा सकता था कि, वो किसी एक्ट्रेस की बेटी हैं। वहीं, सारा ने करण जौहर के शो में तैमूर को लेकर एक राज भी सबसे सामने रखा था। सारा ने करण को बताया कि, तैमूर सैफ को अब्बू, इब्राहिम को भाई और करीना को अम्मी कहता है। लेकिन उन्हें दीदी या आपी नहीं कहता।
तैमूर सारा को गोल कह कर बुलाता है। जिसे सुनकर खुद सारा भी बहुत हैरान रहती है। सारा की माने तो तैमूर के जन्म से पहले ही वो खुद का वजन कम कर चुकी थी। तैमूर ने पहले वाली मोटी सारा को कभी देखा भी नहीं है लेकिन, इसके बाद भी तैमूर उन्हें गोल कहकर बुलाता है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान रहता है।
इसी दौरान करण ने अपने शो में सारा की कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की।
जिसके बारे में बात करते हुए सारा कहती है कि, उस समय सारा का वजन 96 किलो था। जिसकी वजह उन्होंने PCOD को बताई। उनकी भी लाइफ वैसी ही थी, जैसी हर आम आदमी की होती है। हालांकि, कई लोगों में मोटापे का कारण हार्मोंस से भी जुड़ा हो सकता है।
फिलहाल सारा पूरी तरह से स्वस्थ थी। वो पूरा दिन सिर्फ खाती ही रहती थी। वहीं, आज के दिनों में सारा की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही होती है।
ये भी पढ़ें
- तैमूर को लेकर सैफ ने किया बड़ा खुलासा, कहा- अपने सुसर की बात सुनकर हैरान था मैं
- सारा अली खान के बाद करीना ने भी खोला बड़ा राज, कहा-उनके पास ऑलरेडी अमेजिंग मम्मी है
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें