नई दिल्लीः शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक नए घर में रहने वाले हैं। जिसका इंतजाम रणवीर सिंह ने पहले ही कर लिया है। बता दें कि, रणवीर ने दीपिका को तोहफे मे एक नया बंगला दिया है। ये बंगला उनकी शाही शादी की तरह ही बहुत कीमती भी है।
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इसके अलावा आज बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी करने वाले हैं।
रणवीर की मां ने किया स्वागत
वहीं, इटली से मुंबई वापस आने पर रणवीर की मां ने दीपिका का गृह प्रवेश कर स्वागत भी किया। खबरों की मानें तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का एक आलीशान घर खरीदा है। वहीं, दोनों लंबे समय से अपने लिए एक घर खरीदना चाहते थे। फिलहाल उनके इस सपनों के घर में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है।
फिलहाल चल रहा काम
जब तक उनका नया बंगला पूरी तरीके से बन कर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों रणवीर सिंह के बंगले ‘श्री’ में ही रहने वाले हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी को रॉयल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दीपिका ने शादी में 1.5 करोड़ का लहंगा पहना था। वहीं रणवीर ने जो अंगूठी दीपिका को पहनाई वो 2.5 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। इसके अलावा दीपिका का मंगलसूत्र भी 20 लाख रुपए का बताया जा रहा है जो कि हीरों से जड़ा हुआ है।
ये भी पढ़ेंः
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें