नई दिल्लीः भले ही अपनी शाही शादी से रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बहुत खुश हो लेकिन उनकी ये खुशियां शायद सिख संगठन को रास नहीं आ रही है। दरअसल, इटली के सिख समुदाय ने उनकी शादी की एक रस्म को लेकर कड़ी आपत्ती जताई है।
आनंद कारज की रस्म में की है बड़ी भूल
दरअसल, रणवीर और दीपिका की शादी में आनंद कारज सेरेमनी पर इटली के सिख संगठन ने आपत्ति जताई है। जिसके खिलाफ उन्होंने केस भी दर्ज करवाया है। संगठन ने लेक कोमो से 150 किलोमीटर दूर ब्रेसिया के एक गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब मंगवाने से काफी नाराज हैं। इटालियन सिख ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट सुखदेव सिंह कांग का कहना है कि, अकाल तख्त के नियमों के अनुसार गुरुद्वारे के अलावा गुरु ग्रंथ साहिब को कहीं और नहीं ले जाया जा सकता। इसे होटल या बैंक्वेट हॉल में भी ले जाने की मनाही होती है लेकिन दीपिका और रणवीर ने गुरुद्वारे में आने की बजाय ग्रंथ साहिब को ही विला में मंगवा लिया।
अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी आया नजरों में
सुखदेव ने अकाल तख्त जत्थेदार से भी इसकी लिखित शिकायत करने की बात कही है। साथ ही जिस गुरुद्वारे से ग्रंथ साहिब मंगाई गई उन्होंने उसके मैनेजमेंट के खिलाफ भी शिकायत की है। बता दें कि, रणवीर और दीपिका की शादी करवाने के लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से नरिंदर सिंह इटली गए हुए थे। बता दें कि, आनंद कारज के लिए जोड़े को गुरुद्वारा जाना होता है। जबकि, रणवीर और दीपिका ने ऐसा नहीं किया।
21 और 28 नवंबर को है रिसेप्शन पार्टी
बहरहाल, इस परेशानी का सामना ये नया जोड़ा कैसे करता है ये भविष्य में ही बताया जा सकेगा। लेकिन, इन सब परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए रणवीर और दीपिका 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं।
ये भी पढ़ेंः
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें