नई दिल्लीः काफी लंबे इंतजार के बाद आखिर बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी शादी के बंधन में बंध ही गए। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Deepika Padukone and Ranveer Singh) ने शाही अंदाज में शादी कर ली है।
दो तरीके से की शादी
हालांकि, दोनों की शादी बहुत ही करीबी लोगों के बीच हुई। शादी के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी। दीपिका और रणवीर की शादी (Deepika-Ranveer Wedding) दो तरीके से हुई है। पहले कोंकणी रिति-रिवाज से और उसके बाद सिंधी स्टाइल में।
कांजीवरम साड़ी पहन बनीं दुल्हन
दोनों ने अपनी शादी की दो तस्वीरें शेयर की है जिनमें एक तस्वीर में दीपिका कांजीवरम साड़ी में नजर आ रही हैं तो दूसरी में लाल लहंगा पहना हुआ है। लेकिन इन सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है दीपिका की अंगूठी (Deepika Padukone Wedding Ring)।
एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग
उनकी शादी की तस्वीर में दीपिका पादुकोण ने एमराल्ड कट वाली डायमंड रिंग काफी बड़े साइज़ में पहनी हुई है। जिसकी कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ के बीच बताई जा रही है। प्लैटिनम बैंड में लगी एमराल्ड कट डायमंड रिंग अब बॉलीवुड की सबसे महंगी इंगेजमेंट रिंग्स की लिस्ट में शामिल हो चुकी है।
सुपर-डुपर हिट थी ये फिल्म, फिर भी आमिर खान मिले थे फीस के तौर पर बस इतने रुपये
अनुष्का और सोनम से भी महंगी
बता दें कि, हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने भी सगाई की है। प्रियंका की कुशम-कट डायमंड इंगेजमेंट की कीमत भी 2.1 करोड़ के आस-पास बताई जा रही है। बात करें अनुष्का शर्मा की इंगेजमेंट रिंग की तो उनके रिंग की कीमत 1 करोड़ बताई गई थी। अनुष्का के रिंग को बनवाने में करीब 3 महीने का समय भी लगा था। वहीं, बॉलीवुड की डीवा सोनम कपूर ने अपनी सगाई में 90 लाख की अंगूठी पहनी थी।
आम मंगलसूत्र से बेहद अलग है सोनम कपूर का मंगलसूत्र, जानिए ये राज
स्क्वायर शेप वाली अंगूठी
वहीं, आमतौर पर एक्ट्रेस गोल शेप में या फिर ओवल शेप की अंगूठियां पहनना पसंद करती है। लेकिन दीपिका की अंगूठी सबसे अलग है। तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। जोकि, सोलिटेयर डायमंड रिंग है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
आपके लिए ये भी रोचक
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- बॉलीवुड में होगी शाहरुख के बेटे आर्यन खान की एंट्री, इस लड़की के साथ कर सकते हैं डेब्यू
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें