विरूष्का और दीपवीर की तरह जल्द ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी शादी करने वाले हैं। दोनों दिसंबर को जोधपुर में अपनी शादी रचाने वाले हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा हाल ही में जोधुपर भी गई थीं। जहां पर उन्हें उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का जायजा लेते हुए देखा गया।
13 साल की उम्र से ही जूझ रहे
हैरानी की बात है कि, शादी की तैयारियों के बीच ही प्रियंका चोपड़ा के होने वाले पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर खुद अपनी एक बीमारी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। निक के मुताबिक 13 साल की उम्र से ही वो उस बीमारी से जूझ रहे हैं।
मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
रिप्लाई में प्रियंका ने किया किस
निक ने एक भावुक पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि वह टाइप-1 डायबीटीज से पीड़ित हैं। इस पोस्ट पर कॉमेन्ट करते हुए प्रियंका ने निक को किस भेजा है। हाल ही में निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ’13 साल पहले मुझे टाइप-1 डायबीटीज का पता चला था। बाईं तस्वीर डायबीटीज डायग्नोस होने के कुछ दिन बाद की है। मेरा वजन मुश्किल से 100 पाउंड था। डॉक्टर के पास जाने से पहले मेरा ब्लड शुगर काफी ज्यादा था। डॉक्टर के पास गया तो पता चला कि मैं डायबीटिक हूं। दाईं तस्वीर अब की है। खुश और स्वस्थ। मैं अपनी सेहत को महत्व देता हूं और वर्कआउट करके शुगर कंट्रोल रखता हूं। इस बीमारी के साथ भी मेरा अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल है। मैं अपने परिवार और चाहने वालों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अपनी सबसे अच्छी जिंदगी जीने से आपको कुछ नहीं रोक सकता है। सभी फैन्स को शुक्रिया।’
सलमान के इस अंदाज का देसी गर्ल दिया करारा जवाब, कहा- बरेली से हूं जनाब
जोधपुर में होगी शादी
गौरतलब है कि, देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के बीच एक साल से चल रहा सीरियस अफेयर शादी के रिश्ते में बदल रहा है। जोधपुर के उमैद भवन पैलेस में शादी की रस्में होंगी। शादी के कई रस्में नवंबर के आख़िरी दो दिनों में शुरू होंगी। प्रियंका और निक को शादी का लाइसेंस भी मिल गया है। अमेरिकी क़ानून के मुताबिक दोनों देशों में वहां के लोगों को शादी के लिए लाइसेंस की जरुरत होती है। पिछले दिनों दोनों ब्रेवर्ली हिल्स कोर्टहाउस गए और लाइसेंस के लिए जरुरी दस्तावेज के साथ प्रक्रिया पूरी की।
प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
2 दिसंबर को है शादी
निक के इस इमोशनल पोस्ट पर उनकी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा भी अपने भाव रोक नहीं पाईं और उन्होंने कमेंट में दिल छू लेने वाली बात कही। प्रियंका ने कहा- ”आपसे जुड़ी हुई हर एक चीज स्पेशल है। चाहें वो डायबेटीज के साथ हो या डायबेटीज के बिना हो।” बता दें कि कि दोनों सितारे सगाई कर चुके हैं। अब खबरें हैं कि दोनों जोधपुर के उम्मैद भवन में 2 दिसंबर को शादी रचाने की तैयारी में हैं।
आपके लिए ये भी रोचक
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
- बॉलीवुड में होगी शाहरुख के बेटे आर्यन खान की एंट्री, इस लड़की के साथ कर सकते हैं डेब्यू
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें