नई दिल्लीः विदेशी गर्ल बन चुकीं बॉलीवुड की देसी क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। बता दें कि, रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरह ही प्रियंका और निक भी जल्द ही शादी अंजाद के साथ शादी करने वाले हैं।
30 नवंबर से शुरू होंगी रस्में
हालांकि, इनकी शादी किसी बड़े विदेश में नहीं बल्कि, देश की ही वादियों में होगी। खबरों की मानें तो 2 दिसंबर को प्रियंका चोपड़ा अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ जोधपुर के महल में अपनी शादी रचाने वाली हैं। साथ ही 30 नवंबर से संगीत सेरेमनी भी शुरू हो जाएगी।
स्पेशल वन के साथ घूम रहीं पेरिस
लेकिन शादी में बचे चंद दिनों से पहले ही आज कल प्रियंका चोपड़ा को पेरिस की वादियों में घूमते हुए देखा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान उनके साथ उनके मंगेतर निक जोनस कहीं भी दिखाई नहीं दिए। इसके बारे में जानकारी देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह खूब खुश नजर आ रही हैं। हालांकि, इस फोटो में उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा हैं।
सलमान के इस अंदाज का देसी गर्ल दिया करारा जवाब, कहा- बरेली से हूं जनाब
जोधपुर पहुंची थी मधु
बता दें कि, मधु चोपड़ा अपनी बेटी की शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं देखना चाहती। और इसी वजह से खुद मधु ने अपनी बेटी की शादी की तैयारियों का सारी जिम्मेदारी सांभाली हुई है। तैयारियों के सिलसिले में ही मधु खुद जोधपुर जाकर शादी के वेन्यू का जायजा लें चुकी हैं। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में शादी करने वाली है।
गौरतलब है कि, रणबीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरह ही प्रियंका और निक की शादी भी काफी शादी रहने वाला है। रणबीर और दीपिका ने जिस विला में शादी रचाई वो काफी महंगा था उसी तरह जोधपुर का ताज उमैद भवन पैलेस भी काफी महंगा है। खबरों की मानों तो इस भवन में एक रात ठहरने का खर्चा 43 लाख रुपये तक आता है। वहीं, इस भवन में प्रियंका 30 नवंबर से कर 2 दिसंबर तक रहने वाली है।
जल्द ही फरहान अख्तर के साथ शेयर करने वाली हैं स्क्रीन
वहीं, बात करें प्रियंका चोपड़ा के करियर की तो वो अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में काफी बिजी हैं। पिछले कुछ दिनों से उनके इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में चल रही थी। इस फिल्म में प्रियंका एक बार फिर से एक्टर और डॉयरेक्टर फरहान अख्तर के साथ बड़े पर्दे पर काम करने वाली है। दोनों को आखिरी बार फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ देखा गया था। इस फिल्म में प्रियंका और फराहन के अलावा रणबीर सिंह और अनुष्का ने भी लीड रोल किया था।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें