नई दिल्लीः बॉलीवुड की देसी गर्ल की शादी न सिर्फ शाही बल्कि फिल्मी अंदाज में भी होने की खबरें आ रही है। बता दें कि, भले ही अभी तक प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी शादी 2 दिसंबर क जोधपुर में ही होगी। ये भी कहा जा रहा है कि, दोनों की शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से होगी।
लीक हुई प्रियंका-निक के वेडिंग की सारी डिटेल्स, संगीत में साली संग करेंगे डांस
ये भी कहा जा रहा है कि, प्रियंका अपनी शादी के दिन उदयपुर जाएंगी, जहां से वे हेलिकॉप्टर से जोधपुर के उम्मैद भवन उतरेंगी। महल में उनका हैलिकॉप्टरलैंड कर सके इसके लिए यहां एक हैलीपैड भी बनाया जा रहा है। मेवार हेलिकॉप्टर सर्विसेस ने खुद इस बात की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है 29 नवंबर और 3 दिसंबर के लिए एक हैलीकॉप्टर बुक किया गया है। ये 29 को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगाष हालांकि, कौन-कौन इस हेलिकॉप्टर में होगा, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है।
विदेशी मंगेतर से 2 गुना ज्यादा मालदार हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए निक की कमाई
बता दें कि, इसी हेलिकॉप्टर के जरिए शादी में आए दूसरे मेहमानों को भी जोधपुर एयरपोर्ट से चार-पांच राउंड में उम्मैद पैलेस लाया जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ शादी की तैयारियों को लेकर प्रियंका के मंगेतर निक गुरुवार को दिल्ली पहुंचे हैं। साथ ही बता दें कि, दोनों अलग-अलग रिसेप्शन पार्टी भी देंगे। दोनों की शादी के रिसेप्शन काफी ग्रैंड होने वाले हैं। उनका पहला रिसेप्शन फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए मुंबई में किया जाएगा तो दूसरा रिसेप्शन दिल्ली में होगा। जिसमें खास करीबी दोस्तों और घरवालों को बुलाया जाएगा। वहीं, रिसेप्शन के लिए निक जोनस की कैसी तैयारियां है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें