दिल्ली में शानदार रिसेप्शन देने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब मुंबई में भी रिसेप्शन देने वाले हैं। जाहिर है कि, जोधपुर में शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने दिल्ली में रिसेप्शन किया था। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत किया था।
वहीं, अब उनके दूसरे मुंबई वाले रिसेप्शन में बॉलीवुड की धूम देखी जाएगी। इनके इस रिसेप्शन का कार्ड वायरल हो चुका है। जिसमें लिखा गया है कि, 20 दिसंबर को मुंबई में बॉलीवुड के लिए खास रिसेप्शन रखा गया है।
बता दें कि, दोनों की शादी में सिर्फ 80 मेहमान ही शामिल हुए थे। जिसमें निक और प्रियंका के खास दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। जिसके बाद अब दोनों 20 दिसंबर के दिन मुंबई के होटल द बालरूम ताज लैंड में रिसेप्शन करने वाले हैं।
उनका ये रिसेप्शन कार्ड सफेद और गोल्डन रंग का है। खबर है कि 20 दिसंबर से पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 19 को भी एक छोटी सी पार्टी करने वाले हैं। जिसमें सिर्फ दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही होंगे।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें