निक जोनस से शादी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा वापस अपने काम में बिजी हो गई है। हालांकि, इस दौरान भी वो जहां जा रही है उनके साथ उनके पति निक भी देखे जाते हैं। हाल ही में प्रियंका ने दिल्ली में अपना एक डेटिंग एप लॉन्च किया। उनके इस डेटिंग ऐप का नाम बंबल है।
दिल्ली में इस एप को लॉन्च करने के बाद शुक्रवार की रात मुंबई में भी इसका धमाल देखा गया। जहां पर प्रियंका अपने पति निक के साथ एक इवेंट इसे प्रमोट करने के लिए पहुंची थी। इस इवेंट में प्रियंका ने वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थीं। उन्होंने लाल और नीले रंग का चमकीला गाउन पहना हुआ था। लेकिन इस वेस्टर्न ड्रेस के साथ ही उन्होंने मांग मे सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ा भी पहना हुआ था।
इवेंट में प्रियंका के अलावा कई बड़े सितारो को भी देखा गया। जिसमें स्वरा भास्कर, मंदिरा बेदी और वीजे अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा सबसे खास रहे। बता दें कि, अनुषा और करण आज कल एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को एक साथ प्रियंका की शादी में भी देखा गया था।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें