नई दिल्लीः बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी दो दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। हालांकि, उनकी शादी की तारीफ की कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, प्रियंका चोपड़ा 2 दिसंबर को अपने मंगेतर निक जोनस के साथ जयपुर में शादी करेंगी।
शाही तौर पर होगी शादी
प्रियंका चोपड़ा भी शादी शाही तौर-तरीके से ही कर सकती हैं। प्रियंका और निक की शादी की तमाम ख़बरों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि एक-दूसरे का हमसफ़र बनने के बाद दोनों की नेट वर्थ कितनी हो जाएगी?
गौरतलब है कि, प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे सक्सेफुल और महंगी एक्ट्रेस के तौर पर जानी जाती है। हालांकि, निक हॉलीवुड की दुनिया में अभी तक इस मुकाम को पान से बहुत पीछे है। दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ-साथ इन दिनों हॉलीवुड में भी काफी लोकप्रीय हो रही है औऱ लगातार वहां पर भी वो काम कर रही हैं।
सिंगिंग से हुई इंटरनेशनल करियर की शुरुआत
दिलचस्प बात यह है कि प्रियंका के इंटरनेशनल करियर की शुरुआत भी सिंगिंग से ही हुई थी। साल 2012 में प्रियंका का अमेरिकन रैपर Will.I.Am के साथ पहला गाना In My City आया, जिसमें उन्होंने एक स्मॉल टाउन गर्ल से स्टार बनने तक के सफ़र को ख़ूबसूरती के साथ पिरोया था। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में Exotic और 2014 में I Can’t Make You Love Me गाने रिलीज़ किया। इसके अलावा प्रियंका का इग्जॉटिक गाना भी लोगों ने खूब पसंद किया।
जिसके बाद साल 2015 में प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो की दुनिया में कदम रखा है और तब से वहीं पर काम भी कर रहीं। प्रियंका ने अमेरिकन टीवी शो क्वांटिको के दो सीरीज में लीड रोल किया है। प्रियंका ने हॉलीवुड के एक्शन स्टार ड्वेन जॉनसन के साथ बेवॉच से हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। इसके बाद वो अ किड लाइक जेक में नज़र आयीं। अब इज़ इंट इट रोमांटिक में प्रियंका एक अहम किरदार में नज़र आने वाली हैं।
फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल वुमन
वहीं, नवंबर 2017 में फोर्ब्स की मोस्ट पॉवरफुल वुमन की ग्लोबल सूची में प्रियंका को 97वें स्थान दिया गया था। इस रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका की सलाना आमदनी 10 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹64 करोड़ तक थी। वहीं कुछ दूसरे रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका की नेट वर्थ 28 मिलियन डॉलर यानि क़रीब ₹200 करोड़ तक बतायी गई है।
दूसरी तरफ अगर उनके मंगेतर निक जोनस की बात करें तो निक जोनस पेशे से सिंगर और एक्टर हैं। म्यूज़िक वीडियोज़ के अलावा निक अमेरिकन टीवी और फ़िल्मों में काम कर चुके हैं। साल 2017 में आयी ‘जुमानजी- वेल्कम टू जंगल’ में भी निक एक्टिंग कर चुके हैं। वहीं, कमाई की बात करें तो अंतर्राष्ट्रीय सेलेब्रिटीज़ की कमाई का हिसाब-किताब रखने वाली एक वेबसाइट के अनुसार, निक की नेट वर्थ क़रीब 25 मिलियन डॉलर यानि लगभग ₹171 करोड़ है। बहरहाल इन रिपोर्ट्स पर गौर करें तो, प्रियंका अपने होने वाले पति से कहीं ज्यादा अमीर हैं। वहीं शादी के बाद दोनों की पूरी कमाई मिलाकर ₹300 करोड़ से अधिक हो जाएगी।
2017 में पहली मुलाकात
बता दें कि, प्रियंका और निक की पहली बार साल 2017 में मेट गाला इवेंट में मिले थे। जिसमें दोनों राल्फ लॉरेन के लिए रैंप पर चले थे। अमेरिका में इस इवेंट को फ़ैशन का ऑस्कर कहा जाता है। हालांकि प्रियंका और निक के बीच रिलेशनशिप की ख़बरें पहली बार इसी साल मई में सामने आई थी। जिसके बाद अगस्त में प्रियंका ने निक के साथ मुंबई में अपने घर पर सगाई की थी। उनकी सगाई में निक के माता-पिता भी शामिल हुए थे। जो पूरी तरह से भारतीय परिधान में नजर आएं।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें