नई दिल्लीः इस साल जहां बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शादी के बंधन में बंध गई है, वहीं, देस के सबसे बड़े बिनसेमैन के घर में भी शादी की शहनाई बजने वाली है। बता दें कि, मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी इसी साल शादी करने वाली हैं।
12 दिसंबर को ईशा अंबानी पीरामल ग्रुप के मालिक आनंद पीरामल के साथ शादी करने वाली हैं। खबर है कि, उनकी इस शादी में बॉलीवुड खास तौर पर न्यौता दिया गया है। वहीं, ईशा की शादी की तैयारियों को लेकर काफी जोरो-शोरों से काम चल रहा है। हालांकि, इन सबसे थोड़ा अलग एक और खबर भी आ रही है।
खबर है कि, ईशा की शादी में खुद प्रियंका चोपड़ा डांस करने वाली है। बता दें कि, प्रियंका भी दिसंबर में ही शादी करने वाली है। जिसके चलते उन्हें अपने गर्ल गैंग के साथ पार्टी करते भी देखा गया। जिसमें उनकी बहन परणीति चोपड़ा के साथ-साथ ईशा अंबानी को भी देखा गया था। ऐसे में इसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि, दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है।
बता दें कि, प्रियंका एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 1 करोड़ रुपए की फीस लेती है। इससे पहले इटली के लेक कोमो में ईशा-आनंद की सगाई हुई थी और उसकी जबरदस्त पार्टी हुई थी। हालांकि, अभी तक इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है कि, इस डांस के लिए प्रियंका चोपड़ा कोई फीस लेंगी या नहीं।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- शादी से चंद दिनों पहले पेरिस के मजे ले रहीं प्रियंका चोपड़ा, लेकिन मंगेतर निक के बगैर
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें