New Delhi: प्रियंका चोपड़ा जहां भारतीय है, तो वहीं निक जोनाम अमेरिकन हैं। प्रियंका उम्र में 11 साल की बड़ी है। प्रियंका की उम्र 36 है, निक की उम्र अभी 25 साल की है। प्रियंका को बॉलीवुड की देसी गर्ल कहा जाता है, वहीं, अब तो वो इंटरनेशनल क्वीन भी बन गई है।
‘गोल्ड’ की कमाई देख हैरान हैं मौनी रॉय, फैंस को शुक्रिया कहते हुए हुई इमोशनल
निक अमेरिकन सिंगर है। जिनकी आवाज का जादू लाखों लोगों को दीवाना कर चुकी है। लेकिन दोनों के प्यार में उनके काम या उम्र का आंकड़ा कोई मतलब नहीं रखता। हाल ही में प्रियंका और निक ने मुंबई में सगाई की है। सगाई से पहले प्रियंका या निक ने कभी भी अपने रिलेशन के बारे में खुलकर कोई बयान नहीं दिया। वहीं, सगाई के बाद उन्होंने बताया कि, कैसे वो और निक एक-दूसरे मिले।
प्रियंका से पहले निक के जीवन में कितनी सुदंरियां आ चुकी हैं।
1.मिली सायरस
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, अमेरिकन सिंगर मिली सायरस निक जोनस की पहली गर्लफ्रेंड थी। साल 2006 में दोनों की मुलाकात डिज्नी चैनल के एक इवेंट में हुई थी। तब निक की उम्र महज 14 साल ही थी। वहीं से दोनों का रिश्ता शुरू हुआ लेकिन 1 साल के अंदर ही दोनो का ब्रेकअप हो गया।
2.सेलेना गोमेज
साल 2007 में मिली सायरस से ब्रेकअप के बाद निक जोनस ने साल 2008 में अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज को डेट करना शुरू किया। निक जोनस और सेलेना गोमेज एक साथ ‘बर्निंग अप’ सॉन्ग में नजर आए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनका प्यार भी एक साल चला. इसके बाद ब्रेकअप हो गया।
3.लिली कॉलिन्स
ब्रिटिश ऐक्ट्रेस लिली कॉलिन्स को भी निक जोनस डेट कर चुके हैं। कहा जाता है कि, निक और सेलेना के ब्रेकअप की वजह भी लिली कॉलिन्स ही हैं। निक और लिली की मुलाकात साल 2009 में लॉस एंगल्स में आयोजित एक अवॉर्ड शो में हुई थी।
4.डेल्टा गुडरेम
साल 2012 में निक जोनस ने अमेरिकन सिंगर डेल्टा गुडरेम से मुलाकात की। तब निक 18 साल के थे, जबकि डेल्टा उनसे 10 साल बड़ी थी। डेल्टा की उम्र तब 28 साल की थी। एक साल बाद दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।
5.रीता ओरा
अमेरिकन एक्ट्रेस और सिंगर रीता ओरा के साथ भी निक जोनस का नाम जुड़ा है। हालांकि रीता ने निक के साथ अपने रिश्ते को साफ-साफ इनकार किया है। लेकिन उन्होंने ये माना है कि वह दोनों अच्छे दोस्त थे। कहा तो ये भी जाता है कि, साल 2013 में रीता ओरा निक की सबसे बड़ी क्रश थी।
6.ओलिविया कल्पो
ओलिविया कल्पो ने साल 2013 में ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब जीता था। इस शो में निक को-प्रेजनेंटर थे। इसी शो से दोनों के रोमांस की शुरुआत हुई। लेकिन खास बात ये है कि कल्पो के साथ निक का रिश्ता सबसे लंबे समय तक चला। साल 2013 में इनके रिश्ते की शुरुआत हुई और साल 2015 तक चला। जिसके बाद ब्रेकअप हो गया।
7.केट हडसन
निक जोनस और केट हडसन को 2016 में वैलेंटाइन डे पर लॉस एंजेलिस में साथ डिनर करते हुए देखा गया था। इसके बाद इन्हें मेट गैला में भी साथ देखा गया।
8.केंडल जेनर
अमेरिकन मॉडल केंडल जेनर के साथ भी निक का नाम जुड़ चुका है। कहा जाता है कि, इतने सारे रिश्ते खत्म होने के बाद निक केंडर के लिए काफी सिरियस भी थे।
9.जॉर्जिया फॉवलर
साल 2017 में निक को न्यूजी लैंड मॉडल जॉर्जिया फाउलर के साथ देखा गया था। दोनों को पिछले साल नवंबर में जो और सोफी टर्नर की सगाई पार्टी में भी एक साथ देखा गया था।
10.मैडेलाइन ब्रेवर
इसी साल जनवरी में निक और मैडेलाइन को एक दूसरे को डेट करते हुए देखा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की थी।
watch this video: सारे राजनेताओं से क्यों सबसे अलग थे ‘अटल बिहारी वाजपेयी’
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें