आज के समय में जितनी लड़कियां रणबीर कपूर के लिए दीवानी हैं, उससे कहीं ज्यादा फैंस होने का रिकॉर्ड उनके पापा यानि एक्टर ऋषि कपूर के पास है। ऋषि कपूर जब फिल्मी दुनियां में एक नए चेहरे को तौर पर कैमरे के सामने आएं तो हर लड़की उनकी ही फैन बन जाती थी। हालांकि, अब वो बहुत बदल गए है।
बता दें कि, इन दिनों ऋषि कपूर न्यूयॉर्क में हैं। जहां पर वो अपनी बीमारी का इलाज करवां रहे है। वैसे तो ऋषि कपूर सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़े रहते है, लेकिन इन दिनों अपनी बीमारी की वजह से वो इन सबसे काफी दूर है। इसी बीच उनकी पत्नी ने ऋषि की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।
वहीं, उनकी सेहत के बारे में जानने के लिए वहां पर उनसे मिलने के लिए कई एक्टर और एक्ट्रेसेस भी देखे गए। नीतू ने ऋषि की जो तस्वीरें शेयर की है उसमें ऋषि कपूर की सेहत काफी कमजोर दिख रही है। उनके चेहरे पर पहले जैसी ही मुस्कान है लेकिन उनका शरीर ये साफ कह रहा है कि, अब उन्हें आराम की जरूरत है।
नीतू कपूर ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, कपूर साब शॉपिंग में व्यस्त है तो वहीं हम लड़कियों ने पार्टी की। गौरतलब है कि, बीमारी के इलाज के दौरान ऋषि कपूर अपने पूरे परिवार के साथ काफी समय भी बिता रहे हैं। पत्नी के साथ-साथ उनकी बेटी भी हर वक्त उन्ही के साथ देखीं जा रही है।
ये भी पढ़ें
- सेट पर घायल हुईं आलिया भट्ट, डॉक्टर के पास जाने से पहले होटल ले गए रणबीर कपूर
- अंधेरे में खतरनाक स्टंट कर रहे थे आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, लीक हुई फुटेज
- इंस्टाग्राम पर निक ने शेयर की अपनी बीमारी, प्रियंका भी हो गईं इमोशनल
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें