नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने एक बेटी को जन्म दिया है। बता दें कि, उन्होंने शादी के 6 महीने बाद ही अपनी बेटी को जन्म दिया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को नेहा धूपिया ने मुंबई के खार स्थित वीमेन्स हॉस्पिटल में अपनी बेटी को जन्म दिया। फिलहाल मां और बेटी दोनों पूरी तरह से स्वस्थ बताएं जा रहें हैं।
6 महीने तक छुपाई बात
गौरतलब है कि, नेहा धूपिया ने 6 महीने पहले ही चुपचाप तरीके से अपने बेस्ट फ्रेंड अंगद बेटी के साथ शादी कर ली थी। दोनों ने परिवार के सदस्यों के साथ इसी साल 10 मई को सीक्रेट वेडिंग की थी और तभी से अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।
शो में किया खुलासा
हालांकि, शादी के कुछ दिनों बाद ही नेहा की प्रेग्नेंसी की खबरे भी साफ हो गई। लेकिन, कपल ने इस पर हामी भरने से इंकार कर दिया था कि नेहा शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं इसलिए उन्होंने जल्दबाजी में अंगद से शादी कर ली। करीब 5 महीने बीतने के बाद नेहा के शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां पर अंगद ने कबूला कि शादी से पहले नेहा प्रेग्नेंट थी और इसी वजह से उनकी फैमिली को मनाने में थोड़ी दिक्कतें आई थीं।
नेहा ने कहा- एक नई शुरूआत
इंटरव्यू में अंगद ने बताया था कि, शादी से पहले मैंने नेहा के पैरेंट्स को बताया था कि वे नाना-नानी बनने वाले हैं। जिस पर नेहा के पैरेंट्स ने उन्हें बहुत डांटा भी था। अंगद का कहना था कि, कुछ समय तक नेहा के पैरेंट्स शांत रहे और इसके बाद दोनों को खूब डांट पड़ी थी। अंगद ने कहा कि नेहा के पैरेंट्स इस बात के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। वहीं, नेहा ने भी प्रेग्नेंसी छिपाने की बात को लेकर कहा था कि उन्होंने ऐसा जानबूझ कर किया था।
नेहा का कहना था कि, अगर वो अपनी इस प्रेग्नेंसी के बारे में बता देतीं तो उनके हाथ से उनके सारे प्रोजेक्ट निकल जाते। फिलहाल, अपनी बेटी के जन्म को लेकर अंगद या नेहा की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “और यह नई शुरुआत। हम तीन।”
बता दें कि, पिछले दिनों नेहा का बेबी शॉवर काफी चर्चा में रहा था। नेहा ने अपने बेबी शावर के लिए सफेद रंग की फ्रिली फ्रॉक ड्रेस को चुना था। इस समारोह में कई सेलेब्स नेहा से मिलने पहुंचे थे।
ये भी पढ़ें
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
- सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड है ये तमिल एकट्रेस, ऋतिक रोशन की हीरोइन के साथ कर चुकी है काम
- सरोज खान का बेतुका ज्ञान! कहा- रेप के बदले फिल्मों में मिलती है रोजी-रोटी
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें