नई दिल्लीः #MeToo न सिर्फ बॉलीवुड और हॉलीवुड के राज खोल रहा बल्कि, टीवी के दुनिया के लोग भी इससे दो-चार हो रहे हैं। छोटे पर्दे के सबसे संस्कारी पिता माने जाने वाले अभिनेता अलोक नाथ के लिए मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है। अलोक नाथ पर ये केस रेप के आरोप में दर्ज किया गया है। बता दे कि, हैशटैग मीटू कैंपेन में अलोक नाथ के उपर भी रेप का आरोप लगाया जा चुका है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज केस
टीवी अभिनेता आलोक नाथ के खिलाफ बलात्कार का मामला ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। मीटू मूवमेंट के तहत टेलीविजन लेखिका विनता नंदा ने एक्टर आलोक नाथ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। जिसके बाद एक के बाद कई और अभिनेत्रियों ने भी आलोक नाथ के खिलाफ दुर्व्यवहार की बात कबूल की।
पत्नी ने पुलिस को लिखा खत
वहीं, दूसरी तरफ आलोक नाथ इन सभी आरोपों को गलत बता रहें है। साथ ही उन्होंने कुछ दिन पहले ही विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस भी दर्ज करवाया था। वहीं, उनकी पत्नी ने 12 अक्टूबर को अम्बोली पुलिस स्टेशन में एक खत लिखा था। जिसमें उन्होंने आलोक नाथ ने निचली अदालत से भी गुजारिश की थी कि वो उनके खिलाफ किए गए मानहानि मामले पर संज्ञान लें और इसकी जांच करवाएं।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाला है ये नाम
बता दें कि, मीटू अभियान के तहत अभी तक जितने भी नाम सामने आए हैं, उनमें अलोक नाथ का नाम सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। क्योंकि, अलोक नाथ को छोटे पर्दे पर अभी तक एक संस्कारी पिता के तौर पर ही देखा गया है। ऐसे में उनके खिलाफ इस तरह के आरोपों का सामने आना उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका रहा है।
ये भी पढ़ेंः
- #MeeToo: 20 महिलाओं से चित हुई मोदी सरकार, जानिए अकबर का पूरा मामला
- मेरे कमरे में वो जबरदस्ती करने लगा गंदी हरकत-कंगना के बाद इस महिला ने लगाए विकास पर आरोप
- झाड़ियों के पीछे सिसकियां ले रही थी 4 दिन की बच्ची,फरिश्ता बन रफीक ने दी जिंदगी
- सुहैब इलियासी का पूरा सफर, मर्डर मिस्ट्री की हिस्ट्री बताने वाले एंकर से पत्नी के कातिल तक
- क्यों सूने पड़ रहे है ATM? जानें ये बड़ी वजह