मिस वर्ल्ड 2018 में इस साल भारत के हाथ खाली रह गए। मिस वर्ल्ड में भारत की तरफ से दावेदारी करने वाली सुंदरी टॉप 30 के बाद ही इससे बाहर हो गई। वहीं, 118 सुंदरियों को मात देते हुए मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन ने मिस वर्ल्ड 2018 का ताज अपने नाम कर लिया है। उन्हें पिछले साल की मिस वर्ल्ड भारत की मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया।
बता दें कि, साल 2017 में मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। इससे पहले करीब 17 साल पहले प्रियंका चोपड़ा ने इस ताज को अपने नाम किया था। वहीं, वनीसा मिस वर्ल्ड बनने वाली मैक्सिको की पहली महिला हैं।
इस बार मिस वर्ल्ड में भारत की तरफ से अनुकृति वास ने टॉप 30 में जगह बनाई थी। हालांकि, चॉप 12 में आते-आते वो इससे ऑउट हो गई। इस प्रतियोगिता में कुल 118 सुंदरियों ने हिस्सा लिया था। जिसमें फर्स्ट रनर अप के तौर पर मिस थाईलैंड निकोलीन लिम्सनुकान को चुना गया।
कौन है वनीसा पोन्स डि लियोन
वनीसा का जन्म 7 मार्च, 1992 को मैक्सिकों में हुआ था। पेशे से वो फुल टाइम मॉडल हैं। साथ ही वे पहली मैक्सिकन महिला हैं, जिसके सिर पर मिस वर्ल्ड का ताज सजा है।
ये भी पढ़ेंः
- सलमान के इस अंदाज का देसी गर्ल दिया करारा जवाब, कहा- बरेली से हूं जनाब
- एक के बाद एक कई वजहों से रूक रही सलमान खान की फिल्म की शूटिंग, मुश्किल में पड़ी यूनिट
- Bigg Boss 12: बिहारी बाबू की बदतमीजी देख भड़के सलमान खान, बोले- ‘पड़ेगी चमाट’