कॉमेडियन कपिल शर्मा भी शादी करने जा रहे हैं। हालांक, कपिल शर्मा ने कभी भी कैमरे पर अपनी लव स्टोरी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन शादी का कार्ड शेयर करते ही उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा किस्सा फैंस के साथ शेयर किया है।
गिन्नी के पिता नहीं चाहते थे कपलि उनके दामाद बनें
कपिल ने बताया कि उनके होने वाले ससुर यानी गिन्नी के पिता नहीं चाहते थे कपलि उनके दामाद बनें। किसी फिल्मी कहानी की तरह ही गिन्नी के पिता खुद उनकी लवस्टोरी में सबसे बड़े विलेन रहे है। कपिल का कहना है कि, गिन्नी के पिता ने पहली ही दफा देखते उन्हें अपनी बेटी देने से मना कर दिया था। हालांकि, उस दौरान ये रिश्ता कपिल नहीं बल्कि उनकी मां खुद ही लेकर गई थी।
कपिल ने बताया कि उन्होंने एचएमवी कॉलेज जालंधर से पढ़ाई की है। वो स्कॉलरशिप होल्डर थे और साथ ही थिएटर के नेशनल विनर भी। साल 2005 में जब वो आईपीजे कॉलेज में पढ़ते थे तो पॉकेट मनी के लिए प्ले डायरेक्ट करते थे। और इसी दौरान वो स्टूडेंट्स का ऑडिशन लेने गिन्नी के कॉलेज पहुंचे। जहां गिन्नी भी ऑडिशन देने आईं थीं और यहीं पर उनकी पहली मुलाकात हुई थी।
उस वक्त गिन्नी 19 साल की थी। और वो 24 साल के। गिन्नी के ऑडिशन से वो काफी इम्प्रेस हुए। जिसके बाद उन्होंने गिन्नी से लड़कियों का ऑडिशन लिया। जब रिहर्सल शुरू होती तो गिन्नी उनके लिए खाना लेकर आती थी। जिस पर गिन्नी का कहना है कि, जब उन्होंने कपिल को पहली बार देखा तो उन्हें पसंद करने लगी थी। इसीलिए वो उनके लिए खाना लेकर आती थी। लेकिन काम के चलते कपिल मुंबई आ गए। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
जब कपिल अपने पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हुए तो उन्होंने फोन करके गिन्नी से अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए कहा। क्योंकि, उन्हें पता था कि, उनके इस रिश्ते का कोई भविष्य नहीं है। औरर दोनों की कास्ट भी अलग थी। लेकिन जब कपिल ने काम करना शुरू कर दिया तो उनकी मां गिन्नी के पापा के पास गई दोनों के रिश्ते की बात करने, लेकिन उस दौरान गिन्नी के पापा ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया था। हालांक, इस इंकार की वजह क्या थी इसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं बताया।
ये भी पढ़ेंः
- कॉमेडी किंग की बात सुन अमिताभ बच्चन की आंखों से निकला आंसू, सोशल मीडिया पर किया शुक्रिया
- कपिल शर्मा की EX मैनेजर का खत, कहा- तुम्हारी बर्बादी के लिए…
- कपिल शर्मा ने शेयर किया शादी का कार्ड, इस दिन करेंगे शादी
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें