बोनी कपूर और श्रीदेवी की दोनों बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर फैशन के मामले में हर किसी को मात दे सकती हैं। दोनों बहनों का फैशन सेंस आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होता है। हालांकि, इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।
दरअसल, एक पार्टी में जाह्नवी में चोरी किए हुए कपड़े पहन कर चलीं गई। जब इसके बारे में उनकी छोटी बहन खुशी कपूर को पता चला तो वो बहुत गुस्सा हो गई और बड़ी बहन को भला-बुरा कह दिया।
बता दें कि, जाह्नवी ने चोरी किए हुए किसी और के कपड़े नहीं बल्कि, खुशी के ही कपड़े चुरा कर पहने थे। वहीं, खुशी कपूर का फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट बहन जाह्नवी कपूर से काफी बेहतर है। और शायद इसी वजह से जाह्नवी ने ऐसा कदम उठा भी लिया।
जाह्नवी ने व्हाइट क्रॉप टॉप और प्लेड सेपरेट्स ड्रेस पहनी हुई थी। इसकी जानकारी खुद जाह्नवी ने अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी। जाह्नवी ने इंस्टा स्टोरी पर उनके और खुशी के चैट का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। जिसमें खुशी उन्हें उनके आउटफिट पहनने के लिए खरी-खोटी सुना रही थी।
जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त में वो नजर आएंगी। जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर भी लीड रोल करेंगे।
ये भी पढ़ें
- जाह्नवी के कपड़ों पर वेबसाइट ने किया भद्दा कमेंट, गुस्से में अर्जुन कपूर ने दी गाली
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- चोरी-छिपे आधी रात डेट पर गए मलाइका-अर्जुन, कैमरा देखते ही दिया ऐसा रिएक्शन
- बॉलीवुड की 10 सबसे सुंदर बेटियां, जो जल्द ही कर सकती हैं फिल्मों में काम
- श्रीदेवी की मौत खबर सुनते ही अर्जुन कपूर ने इस शख्स को किया था फोन, पूछा- क्या करना चाहिए
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें