मुंबईः पिछले समय से बॉलीवुड में शादियों के सीजन चल रहा है। तभी तो सोनम और आनंद आहूजा की शादी के बाद चुपके-चुपके शादी के बंधन में बंधने वाले नेहा-अंगद और हिमेश-सोनिया अपने अपने शॉर्ट हनीमून से वापस लौट आए हैं। जहां नेहा धूपिया और अंगद बेदी अपने हनीमून पर यूएसए के लिए गए थे। वहीं, बुधवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर बॉलीवुड गायक, संगीतकार और अभिनेता हिमेश रेशमिया अपनी नयी दुल्हन सोनिया कपूर के साथ देखे गए। ऐसा कहा जा रहा है कि, दोनों ही शादी के बाद हनीमून के बहाने कुछ ज़रूरी खरीदारी करने के लिए दुबई गए थे और अब वो मुंबई लौट आये हैं।
बता दें कि, हिमेश ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लेकर अपनी सालों पुरानी गर्लफ्रेंड से 11 मई को शादी की है। दोनों की शादी की किसी को भी कानों-कान खबर तक नहीं हुई। वहीं खबर भी है कि, हिमेश अपनी पत्नी सोनिया के साथ दुबई में इन दिनों हनीमून पर हैं। हालांकि, अभ वो वापस मुंबई आ गए हैं। हिमेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें वो और उनकी वाइफ बच्चों की तरह आंख-मिचौली कर रहे हैं। इस तस्वीर में हिमेश ने कैप्शन लिखा है ‘चाइल्ड विदइन अस’।
वहीं उनकी पहली पत्नी कोमल का कहना है कि, मैं और हिमेश एक दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और ये हम दोनों का फैसला है कि हम तलाक लें। उनके इस फैसले से कोमल को कई ऐतराज नहीं है।
बता दें कि, हिमेश और कोमल की तरह ही नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी एक इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अमेरिका रवाना हुए थे।