करीब 6 सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका और रणवीर ने शादी कर ही ली। उनकी शादी उनकी शाही फिल्मों के अंदाज में ही हुई है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है।
हालांकि, उनकी शादी में बहुत ही कम लोगों को बुलाया गया था। जिनके करीबी रिश्तेदार, परिवार और दोस्त शामिल थे। बात करें शादी में उन्होंने कितना खर्च किया इसका अंदाजा उनके वेडिंग डेस्टीनेशन से ही लगाया जा सकता है। Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
दोनों की शादी इटली के झील कोमो में हुई है। तो वहां पर शादी करना निश्चित रूप से महंगा ही रहा होगा। लेकिन, यह वास्तव में कितना खर्च किया? हम आपको बताते हैं।
शादी के लिए चुना सबसे परफेक्ट लोकेशन
दीपवीर ने 18वीं शताब्दी में बनें विला डेल बाल्बिनेलो में विवाह किया, जो लेक कोमो के सबसे अधिक महंगे स्थानों में से एक है। ये विला लेखक कार्डिनल दुरिनी का घर था। जिसे साल 1974 में, उद्यमी और यात्री ग्विडो मोन्ज़िनो ने डिजाइन किया था। मोन्ज़िनो की मृत्यु के बाद, इस संपत्ति को फोंडो प्रति एल एम्बिएंट इटालियनो (एफएआई), इटली के नेशनल ट्रस्ट के हवाले कर दिया गया। बता दें कि, एफएआई के पास ऐसी कुल 52 संपत्तियां का मालिकाना हक है। पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
यहां पर देखिए इस विला की कुछ खूबसूरत तस्वीरें
पानी की तरह बहाया है पैसा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विला में एक कमरे की औसत लागत 400 यूरो (लगभग 33,000 रुपये) है। इसमें कुल 75 कमरे हैं, जिसका अर्थ है दीपिका और रणवीर ने एक दिन के लिए इस विला पर 24,75,000 खर्च किए। तो इस हिसाब से पूरे सप्ताह का खर्च 1,73,25,000 आया होगा।
शाही पहरेदारी से सजाया गया था विला
ऐसी शादियों में सजावट के साथ ही सुरक्षा भी काफी कड़ी की जाती है। बता दें कि, दीपवीरा की शादियों में जिन मेहमानों को बुलाया गया था उनके हाथों में एक खास बैंड बांधी गई थी। साथ ही उन्हें अपने साथ किसी भी तरह का फोन या कैमरा लाने से मना किया गया था। विला के हर एक कोने में कैमरे लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि, उन्होंने सिक्योरिटी पर ही सिर्फ 1 करोड़ रूपये खर्च किए हैं।
आपके लिए ये भी रोचक
- B Town के 6 सुपरफिट एक्टर्स..जो नहीं खाते नॉनवेज,शायद आप भी खाना छोड़ दें
- बॉलीवुड में होगी शाहरुख के बेटे आर्यन खान की एंट्री, इस लड़की के साथ कर सकते हैं डेब्यू
- प्रियंका ही नहीं, इन 5 एक्ट्रेसेज को भी पसंद आए हैं कम उम्र के लड़के
- 14 की उम्र में हुआ पहला लव,प्रियंका से पहले 10 हसीनाएं थी निक की GF
- मिस इंडिया बनते ही प्रियंका ने BF को दिया था धोखा, निक से पहले भी चोरी-छिपे चले कई अफेयर
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें