नई दिल्लीः अपने होमटाउन बेंगलुरु की रिसेप्शन पार्टी में दीपिका पादुकोण ने जो साड़ी पहनी थी, उसकी बुकिंग आप भी कर सकते हैं। हालांकि, जिस दुकान से दीपिका की मां ने इस साड़ी को खरीदा था वो फिलाहल आउट ऑफ स्टॉक पर है। लेकिन लोगों की बढ़ी मांग को देखते हुए दुकानदारों ने साड़ी के नए स्टॉक बनाने शुरू कर दिए हैं।
2 से 3 लाख में हो सकती है ये आपकी साड़ी
बता दें कि, इस पार्टी में दोनों कपल रॉयल लग रहे थे। पार्टी में दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनीं थी। खबरों के अनुसार इन साड़ियों की सारी रेप्लिका डिजाइन काफी तेजी से बिक गईं हैं। जिसकी कीमत 2 से 3 लाख बताई जा रही है। इस साड़ी के साथ दीपिका ने रॉयल टच देते हुए मोतियों का हार पहना हुआ था। साथ ही मांग में सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया था। जबकि रणवीर सिंह इस दौरानन ब्लैक और गोल्डन कॉम्बिनेशन की शेरवानी पहने हुए थे।
दीपवीर का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर मुंबई में होगा, जबकि तीसरा रिेसेप्शन 1 दिसंबर को होगा। शादी के सभी फंक्शन खत्म होने के बाद दोनों दोबारा अपने-अपने काम में मशगूल हो जाएंगे। रणवीर सिंह फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हो जाएंगे। वहीं, दीपिका एसिड सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर बन रही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि, फैंस की नजरें अब 1 दिसंबर की होने वाली पार्टी पर टिकी हुई है। क्योंकि, इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड शिरकत करने वाला है।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें