नई दिल्लीः सात समुंदर पार विदेशी विला में शाही शादी रचाने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अब अपनी शादी की पार्टिज में बिजी है। बीते शनिवार को दोनों मुंबई में कॉकटेल पार्टी करते देखे गए। इस पार्टी को दीपिका की ननद यानी रणवीर की बहन रितिका भवनानी ने होस्ट किया था।
वहीं इस पार्टी की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें दुल्हन दीपिका मर्दानी कपड़ों में नजर आ रही हैं। बता दें कि, इस पार्टी में न सिर्फ दीपिका बल्कि रणवीर भी काफी अलग लुक में देखे गए। पार्टी के शुरू में दीपिका ने लहंगा पहना हुआ था। लेकिन पार्टी के बीच में ही दीपिका ने अपना ड्रेसअप चेंज कर लिया। वो हैवी लहंगे की जगह फॉर्मल लुक में नजर आईं।
दरअसल, ये कॉकटेल पार्टी डिस्को में हो रही थी। ऐसे में उन्हें लहंगे में डांस करने में काफी परेशानी हो रही थी जिसके चलते उन्होंने ड्रेस बदलने का फैसला किया। लहंगे के बाद दीपिका ने ब्लैक वेलवेट ब्लेजर और लेदर पैंट पहना। दीपिका की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि, 28 को अब रणवीर सिंह की तरफ से मुंबई में दूसरी रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें