नई दिल्लीः बॉलीवुड का नया-नवेला जोड़ा अब मुंबई में पार्टी करने वाला है। हालंकि, इससे पहले 14-15 नवंबर को इटली में शादी करने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बीते बुधवार को बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन पार्टी को दीपिका के मायके वालों की तरफ से दिया गया था। जिसके बाद अब मुंबई में दूसरी पार्टी होने वाली है।
लीला में ग्रैंड पार्टी
पहला रिसेप्शन बेंगलुरु के सबसे बड़े होटल ‘द लीला’ में किया गया। रिसेप्शन की सारी तैयारियां दीपिका की मां उज्जला पादुकोण ने ही देखी थीं। अपनी रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर को एक बार फिर से रॉयल लुक में देखा गया। इस पार्टी के लिए दीपिका ने गोल्डन कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी थी। ये साड़ी दीपिका की मां ने उन्हें गिफ्ट की थी। कहा जा रहा है कि, इस साड़ी को बेंगलुरु के अंगाड़ी गैलेरिया से खरीदा गया था। साथ ही रॉयल टच देते हुए दीपिका ने शाही मोतियों का हार, माथे पर सिंदूर और बालों का टाइट बन बनाया था।
ब्लैक-गोल्डेन कॉम्बीनेशन
वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। इस फंक्शन में दीपिका और रणवीर के रिश्तेदारों के अलावा स्पोर्ट्स जगत से भी कई सेलेब्रिटीज पहुंचे थे। जिसमें अनिल कुंबले और पीवी सिंधु भी देखे गएं। हालांकि, इस पूरे रिसेप्शन में एक और शख्स था जिसे देखकर लोग उनसे नजरें ही नहीं हटा पा रहे थे। ये थीं रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण। बता दें कि, दीपिका की बहन अनीशा वैसे तो लाइम लाइट से दूर ही रहती हैं लेकिन इस बार वो अपनी ड्रेस और लुक की वजह से चर्चा का हिस्सा बन गई हैं।
20- المعاريس مع أهلهم في الاستقبال. ? pic.twitter.com/Am2MZ6xgWi
— RS ArabFC #Ladkewale ?? (@RSHotWorld) November 21, 2018
कौन है अनीशा
अनीशा ने रिसेप्शन में ब्लू कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ था। अपनी सुपरस्टार बहन की तरह ही अनीशा का लिक भी एकदम रॉयल लग रहा था। बता दें कि, अनीशा दीपिका से 5 साल छोटी हैं। पेशे सो वो एक खिलाड़ी है। अनीशा को गोल्फ खेलना पसंद हैं।
गोल्फ के खेल में अनीशा भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करती हैं। अनीशा टैलेंट और ब्यूटी की पर्फेक्ट इक्वेशन मानी जाती हैं। अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है। गोल्फ के अलावा अनीशा क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन भी काफी अच्छा खेल लेती हैं। अनीशा ने 12 साल की उम्र से ही गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था। अनीशा के पिता प्रकाश पादुकोण खुद भी एक बैडमिंटन खिलाड़ी हैं।
रणवीर की बहन भी दे रही पार्टी
वहीं, दीपिका-रणवीर की बात करें तो दोनों इस वक्त मुंबई में ही हैं। आज दोनों रणवीर सिंह की बहन रितिका की पार्टी अटेंड करेंगे। रितिका ने दोनों के लिए स्पेशल पार्टी ऑर्गेनाइज की है। इसके बाद 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। इसके अलावा 1 दिसंबर को मुंबई में तीसरा रिसेप्शन पार्टी भी दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें