नई दिल्लीः रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी से जुड़ी हर खबर का फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते रहते है। दोनों ने 800 साल पुराने इटली के लेक कोमो शहर के विला में कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी रचाने के बाद अब वापस अपने ही देश में आ गए हैं।
मुंबई आने के बाद दोनों हाल ही में दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु गए थे। जहां पर दीपिका के घरवालों की तरफ से उनकी शादी का पहला रिसेप्शन दिया। कहा जा रहा है कि, उस पार्टी में आए सभी मेहमानों को दीपिका और रणवीर की तरफ से एक खास तोहफा भेंट किया गया है। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
इनकी तरफ से दिया गया गिफ्ट भी इनकी ही तरह खूबसूरत और एलीगेंट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक दोनों ने अपने मेहमानों को खूबसूरत सिल्वर प्लेटेड फ्रेम की हुई अपनी एक तस्वीर गिफ्ट दी है। दरअसल ये उन दोनों की शादी के खास पल की एक तस्वीर है, जो उन मेहमानों को अक्सर उनकी याद दिलाएगी।
उनके तोहफों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की जा रही है जिसे आप खुद भी यहां पर देख रहें है। फिलहाल अब दोनों 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जहां उनके करीबी पारिवारिक रिश्तेदार और फ्रेंड्स शामिल होंगे जबकि 1 दिसंबर को एक और रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड स्पेशल मेहमान रहेगा। वहीं, आज मुंबई में रणवीर सिंह की बहन की तरफ से भी एक पार्टी रखी गई है। जिसमें दोनों खास मेहमान होंगे।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें