नई दिल्लीः दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने जहां सात समंदर पार इटली की खूबसूरत वादियों में शादी रचाई, वहीं, अब देश के सबसे महंगे होटल में रिसेप्शन की पार्टी कर रहें है। दोनों आज बेंगलुरु में अपनी शादी की पहली रिसेप्शन पार्टी कर रहें हैं। जिसमें कहा जा रहा है कि, उनके परिवार और खास दोस्त शामिल होंगे।
मुंबई में होगी ग्रैंड पार्टी
इस पार्टी के बाद दोनों मुंबई में भी रिसेप्शन पार्टी करेंगे। जिसमें बॉलीवुड के कलाकार शिरकत करेंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि, दोनों ने बेंगलुरु में पार्टी के लिए सबसे महंगा होटल बुक किया है। जानकारी के मुताबिक, आज की पार्टी के लिए उन्होंने बेंगलुरु के होटल ‘द लीला’ की बुकिंग करी हुई है। ये रिसेप्शन दीपिका के पैरेंट्स की तरफ से किया जा रहा है। उन्होंने होटल के सबसे बड़े हॉल बॉलरूम को रिसेप्शन के लिए बुक किया है। इस पार्टी के लिए इस स्टार कपल काफी मोटी रकम भी चुकाई है।
तो चलिए आपको इस महंगे होटल की खासियत के बारे में बताते हैं…
-होटल में सेलिब्रेशन के लिए छोटे-बड़े मिलाकर कुल 18 वेन्यू हैं।
-ग्रैंड बॉलरूम का साइज 4400 स्केयर फिट है।
-सिटिंग कैपेसिटी की बात करें तो इसमें थियेटर स्टाइल में 600, क्लालसरूम में 240, यू-शेप में 80, बोर्ड रूम में 80, सिट डाउन बुफे में 240, क्लस्टर स्टाइल में 200 की कैपेसिटी है।
-ग्रैंड बॉलरूम में एक बार में कुल 800 लोग पार्टी कर सकते हैं।
-ग्रैंड बॉलरूम में डिनर के लिए प्रति व्यक्ति को 3 हजार रुपए तक खर्चा करना होता है।
-अगर उनकी इस पार्टी में 500 लोग आने वाले हैं तो इस हिसाब से खाने का खर्च 15 लाख रुपए का बैठ रहा है।
-वहीं, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर के लिए भी इसे बुक कर सकते हैं। जिसके लिए सिर्फ एक व्यक्ति को ही 7,200 रुपए खर्च करने पड़ते हैं।
-इस होटल की खासियत है कि, मूड के हिसाब से खाने के मेन्यू कभी भी चेंज करवा सकते हैं।
-अगर पूरे एक दिन के लिए हॉल बुक करना है तो सुबह 7 से रात 11 बजे तक ये हाल आपके नाम रहता है।
बता दें कि, इसके अलावा दीपवीर ने मुंबई के जुहू इलाके में 50 करोड़ रुपए का घर खरीदा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो शादी, घर और दो रिसेप्शन पर दीपवीर ने 100 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। वहीं शादी के बाद दोनों अभी तक एक जैसे कपड़ों में ही नजर आए हैं ।
ये भी पढ़ेंः
- दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा सपनों का महल, अब कीमत भी जान लीजिए
- पूरे शाही ठाठ-बाठ से रचाई थी दीपिका ने मेहंदी, देखिए उनकी ये बेहद खूबसूरत Mehndi Pics
- Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका पादुकोण की चुनरी पर लिखा है मंत्र, क्या आपने पढ़ा
- सिंधी शादी की रस्म में दीपिका ने पहना था सब्यसाची का बनाया लहंगा, जानिए इसकी कीमत
- पूरे साल की कमाई से भी महंगी है दीपिका पादुकोण की Wedding Ring, कीमत जान रह जाएंगे दंग
- दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी पर कितना खर्च किया?
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें Facebook Page, YouTube और Instagram पर फॉलो करें